फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ुर।स को पुलिस से ही जान का खतरा, एसपी बता रहे डिपार्टमेंटल मैटर

ुर।स को पुलिस से ही जान का खतरा, एसपी बता रहे डिपार्टमेंटल मैटर

Mon, 22 Oct 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
ुर।स को पुलिस से ही जान का खतरा, एसपी बता रहे डिपार्टमेंटल मैटर
फोटो संख्या- 12
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान एचसी ने एसपी को सौंपा रिजाइन
- रिजाइन में पुलिस अधिकारियों से जान का खतरा बताया, एसपी बता रहे डिपार्टमेंटल मैटर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। 2014 से पुलिस के उच्च अधिकारियों की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर हेड कांस्टेबल ने सोमवार को एसपी को उसका नौकरी से त्याग पत्र दे दिया। तीन पेज के इस त्याग पत्र में पीड़ित हेड कांस्टेबल ने पुलिस की प्रताड़ना का ब्योरा किया। इसमें उसने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों व शहर के विधायक की मिलीभगत की पोल-पट्टी खोली है। साथ ही लिखा है कि उसे पता है कि पुलिस अधिकारी एक हवलदार का साथ नहीं देंगे। वे हमेशा ही उच्च अधिकारियों का साथ देंगे। यहां स्पष्ट हो रहा है कि जब पुलिस ही पुलिस प्रताड़ना से परेशान है तो आम जनता को पुलिस किस हद तक प्रताड़ित करती होगी। गौरतलब है कि आरोपी पुलिस की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से करने के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है।

हेडकांस्टेबल का अपहरण कैरियर खराब करने की धमकी का आरोप
पुलिस लाइन में रह रहे हेड कांस्टेबल (एचसी) आशीष कुमार ने डीएसपी समालखा, सनौली, बापौली, पानीपत सिटी राजेश लोहान पर अपहरण कर उसे धमकी देने व पंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं एचसी आशीष ने डीएसपी लोहान के खिलाफ थाना चांदनी बाग की हुडा सेक्टर-29 पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आशीष के रिश्तेदार हुक्म सिंह कादियान ने इस मामले की शिकायत हरियाणा पुलिस के महानिदेशक, करनाल रेंज के महानिरीक्षक, पानीपत के अधीक्षक व सीएम विंडो पर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आशीष ने बताया था कि सितंबर माह डीएसपी लोहान ने अपने गनमैन के साथ आशीष का अपहरण कर उसे गाड़ी बैठा कर वहां से ले गए। डीएसपी राजेश लोहान ने उसे हाईकोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने की धमकी यह कहते हुए दी कि वे उसकी सर्विस खराब कर देंगे।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच खोलने का आरोप
आशीष ने आरोप लगाया कि था कि तत्कालीन सिटी डीएसपी राजेश लोहान और उनके गनमैन ने उनके खिलाफ शिकायत देने के मामले में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए उसका अपहरण किया था। जब उसने अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो डीएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ ही विभागीय जांच कर दी। और एक रिपोर्ट एसपी को रिपोर्ट सौंप दी। अब आशीष ने एसपी से पूरे मामले में न्याय की मांग की है। पानीपत पुलिस लाइन में तैनात हवलदार आशीष ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की हुई है। इसमें शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा सहित कहीं आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ मामला है। इसमें डीएसपी राजेश लोहान का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इसमें जांच क्या होनी है, क्या नहीं होनी है, मैं इस बारे में अभी बात नहीं करना चाहता हूं। इस बारे में बात करने के लिए कल मेरे ऑफिस आ जाओ। ये डिपार्टमेंटल मैटर है, मैं बिल्कुल डिस्कस नहीं करना चाहता हूं। डिपार्टमेंटल मैटर में मुझसे कभी भविष्य में प्रश्न पूछिएगा भी नहीं।
- मनबीर सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed