{"_id":"5bba4d52867a55686d3bd0be","slug":"181538936146-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली के कारण टली न्यूमोकोकल की लोचिंग, अब अगले सप्ताह से ही लगेंगे बच्चों को निमोनिया के इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली के कारण टली न्यूमोकोकल की लोचिंग, अब अगले सप्ताह से ही लगेंगे बच्चों को निमोनिया के इंजेक्शन
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले सप्ताह से लगेंगे बच्चों को निमोनिया के इंजेक्शन
पीएम की रैली के कारण टली न्यूमोकोकल की लॉन्चिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लगने वाले निमोनिया के न्यूमोकोकल इंजेक्शन की लॉन्चिंग पीएम रैली तक टल गई है। अब यह नौ अक्तूबर के बाद ही होगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी सोमवार को चंडीगढ़ में मीटिंग भी करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लॉन्चिंग वीरवार या शुक्रवार को प्रदेश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में हो सकती है।
12 हजार का निमोनिया का इंजेक्शन लगेगा फ्री
इसी टीकाकरण के अंतर्गत 12 हजार रुपये की कीमत का निमोनिया का टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में फ्री लगेगा। बाजार में इसकी कीमत 10-12 हजार रुपये के बीच है। इस योजना के शुरू होने के बाद शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आने की संभावना है। फिलहाल शिशु मृत्यु दर में 12 प्रतिशत बच्चों की मौत इसी न्यूमोकॉकस बैक्टीरिया के कारण होती है। इसी बैक्टीरिया से निमोनिया जैसी खतरनाक बीमारी होती है।
16 प्रतिशत बच्चों की मौत निमोनिया से
जिले में लगभग दो हजार बच्चे निमोनिया से ग्रस्त है। इनमें से 70 प्रतिशत बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में निमोनिया के हर रोज 30-35 मरीज सामने आते हैं। 16 प्रतिशत बच्चों की मौत निमोनिया के कारण होती है। निमोनिया बहुत सारे बैक्टीरिया से बनता है। इन वायरस में सबसे खतरनाक न्यूमोकॉकस होता है। इसी के नाम से सरकार ने यह स्कीम शुरू की है।
विज्ञापन
पीएम की रैली के बाद होगी लोचिंग: डॉ. बागड़ी
सरकार न्यूमोकॉकस कांजूगेट वैक्सीन स्कीम शुरू करने जा रही इस स्कीम से न्यूमोकॉकस बैक्टीरिया पर रोक लगाई जा सकती है। इस स्कीम से 80 प्रतिशत से अधिक बच्चे कवर हो सकते हैं। यह काफी कारगर साबित होगी। फिलहाल इसकी लोचिंग कुछ दिन के लिए टल गई है। पीएम की रैली के बाद ही इंजेक्शन की लोचिंग होगी। -डॉ.डीएन बागड़ी, सिविल सर्जन पानीपत।