फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नवरात्र में होगा चीनी मिल का शिलान्यास, 11 माह में होगा निर्माण पूरा

नवरात्र में होगा चीनी मिल का शिलान्यास, 11 माह में होगा निर्माण पूरा

Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र में होगा चीनी मिल का शिलान्यास, 11 माह में होगा निर्माण पूरा
एंकर
विज्ञापन

फोटो संख्या-06
नवरात्र में होगा नई चीनी मिल का शिलान्यास, 11 माह में होगा निर्माण पूरा
- क्षमता होगी 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन, जरूरत पड़ने पर 75 हजार क्विंटल की जाएगी, अभी 28 हजार क्विंटल है
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत और आसपास के किसानों को अपने गन्ने को लेकर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश सरकार की ओर से 75 एकड़ जमीन पर बनने वाली मिल के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। नवरात्र में इसका शिलान्यास किया जाएगा। 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन की क्षमता वाली इस मिल का निर्माण 11 माह में पूरा कर चालू किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से खुलने वाली मिल की क्षमता इतनी होगी कि जिले के किसान अपने गन्ने की खपत तो करेंगे ही साथ ही यूपी से लगते किसान व रोहतक व करनाल के लोग भी प्रभावित होंगे। प्रोजेक्ट की मंजूरी के बाद इस पर लगने वाली लागत लगभग 400 करोड़ को मंजूरी मिल चुकी है। तकनीकी तौर पर इस तरह से बनाया जा रहा है। इससे प्रदूषण कम होगा। साथ में पैदा होने वाले अन्य सामान की खपत भी यहीं पर होगी। प्लाट के दूसरे हिस्से में डिस्टीलरी को रखा गया है। इसके निर्माण को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 28 सितंबर को यह टेंडर खुलेगा।
विज्ञापन


इसे भी जानें...
-वर्तमान में चीनी मिल की क्षमता 28 हजार कुंतल प्रतिदिन है। बनने वाली मिल की क्षमता 50 हजार कुंतल प्रति दिन होगी। इसे बढ़ाकर 75 हजार कुंतल प्रतिदिन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-75 एकड़ के भूभाग पर होगा इसका निर्माण।
-नवरात्र की शुरुआत में होगा शिलान्यास और 11 माह में बनकर होगा तैयार।
-जिले के सभी किसानों के साथ आसपास के जिलों के किसानों के साथ यूपी से लगते क्षेत्र के किसान भी होंगे प्रभावित।

चीनी मिल मामले में मुख्यमंत्री की है नजर
चीनी मिल के निर्माण से लेकर अन्य जिम्मेवारी उपायुक्त के पास है। पहली बार ऐसा है कि उपायुक्त लेबल पर सुपरविजन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके चलते उपायुक्त की अध्यक्षता में लगातार बैठक कर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। प्रशासन की ओर से सरकार से तालमेल स्थापित कर इसे समय पर पूरा करने की योजना है।

------
किसानों के हित को देखते हुए इसे निर्धारित समय में पूरा करने की योजना है। नवरात्र में इसका शिलान्यास किया जाएगा। मिल के चालू होने से पानीपत ही नहीं बल्कि आसपास के किसानों को भी लाभ मिलेगा।
- सुमेधा कटारिया, जिला उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed