फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सीएनजी सेवा का शुरू हुआ ट्रायल

सीएनजी सेवा का शुरू हुआ ट्रायल

Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी सेवा का शुरू हुआ ट्रायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिस शहर में रिफाइनरी ने प्रोडक्शन 20 साल पहले शुरू कर दिया था उसी शहर में सीएनजी अब पहुंची है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर लगे सीएनजी पंप पर ट्रायल दो दिन से शुरू हो गया है। ट्रायल पूरा होने पर इसे मई माह के पहले सप्ताह तक 24 घंटे के लिए किया जाएगा।
पानीपत शहर में रहने वालों के लिए अपने वाहनों के लिए सीएनजी लेने के लिए 29 किमी दूर गन्नौर जाना पड़ता था। इस सेवा के शुरू होने से उन्हें 58 किमी की दूरी कम हो गई है। साथ ही उनके समय की बचत हुई। ट्रायल के दौरान रोजाना 1400 किग्रा सीएनजी की खपत हो रही है। जिसे 200 से अधिक वाहनों में भराया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएनजी से प्रदूषण पर पड़ेगा असर
सीएनजी शुरू होने से शहर में डीजल व पेट्रोल वाहनों में इसकी खपत होगी। जिससे शहर का प्रदूषण स्तर घटेगा। इसके साथ ही यह सस्ती होगी।

सीएनजी के कंपनी फिटेड वाहनों की बिक्री पर भी होगा असर
शहर में मारुति कार से लेकर ऑटो कंपनियों के जितने भी शो रूम हैं। उसमें सीएनजी फिटेड वाहन खड़े हैं। शहर के लोग दूर से सीएनजी डलवाने के चक्कर में इसे खरीदने से कतराते थे। माना जा रहा है कि इनकी बिक्री पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सीएनजी के लिए हमे प्रोग्राम बनाना पड़ता था। हम अपने प्लान के हिसाब से गैस लेने की व्यवस्था करते थे। शहर में सीएनजी मिलने से बहुत खुशी है।
नीरज सेक्टर-18 हुडा, पानीपत।
शहर में सीएनजी सेवा शुरू होने से समय व धन दोनों की बचत होगी। पहले सीएनजी के लिए दो घंटे का समय लगता था। शहर में सीएनजी मिलने से उसके लिए संघर्ष का समय याद आता है।

राम त्रेहन माडल टाउन पानीपत।
मुझे तो आज किसी ने बताया कि दिन में पानीपत में सीएनजी मिल जाती है। नहीं तो मैं गन्नौर से या दिल्ली से भरवाता था। उनका दिल्ली में काम है।
मनीष घरौंदा, करनाल।
आम लोगों की सुविधा व मांग को देखते हुए सीएनजी सेवा शुरू की गई है। अभी इसे ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। जो सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक दी जा रही है। आने वाले समय में इसे 24 घंटे किया जाएगा।
सुनील मलिक पंप संचालक मलिक लाल चंद एंड संस पानीपत।


फोटो संख्या-15 से 18 तक
रिफाइनरी शुरू होने के 20 साल बाद शहर में पहुंची सीएनजी
- ट्रायल के दौरान 1400 किग्रा गैस की औसतन हो रही है खपत
- ट्रायल पूरा होने पर 24 घंटे मिलेगी सीएनजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed