{"_id":"5a3e9d6a4f1c1b6a118b9b67","slug":"181514052970-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
एचटेट परीक्षा के पहले दिन लेवल तीन की परीक्षा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों के अनुसार पांच से सात परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कुछ परीक्षार्थियों ने लेवल तीन का पेपर काफी मुश्किल बताया। वहीं परीक्षा केंद्रों के आस-पास पूरे समय पुलिस वर्दी और व सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
एचटेट लेवल-तीन परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई। परीक्षार्थियों को बारीकी से तलाशी लेकर ही अंदर दाखिल होने दिया गया। पेन या गहने तक अंदर नहीं ले जाने दिए। महिला परीक्षार्थियों के गहने उतरवाकर परीक्षा केंद्र में दाखिल होने दिया गया। परीक्षार्थियों के साथ आए परिवार वालों को केंद्र से 20 मीटर दूर रखा गया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोर्ड और प्रशासन से लेकर पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे। परीक्षा खत्म होते ही
कोट्स फोटो
सोनीपत की गीता ने बताया कि इस बार एचटेट का प्रश्न पत्र काफी मुश्किल रहा। कई सवाल घुमाकर पूछे गए थे। ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को हल करने की कोशिश की।
विज्ञापन
गांव मुडलाना की ज्योति ने बताया कि पेपर को लेकर काफी तैयारी की थी। अच्छी तैयारी के कारण अधिकतर प्रश्नों को हल कर सकी। पेपर में कुछ सवाल मुश्किल भी थे।
सीसीटीवी कैमरों से लाइव कवरेज व लाइव फ्रिस्किंग की
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि एचटेट की परीक्षा के दौरान वीडियोगग्राफी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग रोकने के लिए जैमर की व्यवस्था की गई। परीक्षार्थियों की लाइव फ्रिस्किंग करने के साथ परीक्षा की लाइव कवरेज की। आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति में परीक्षार्थियों की हाजिरी लगवाई गई। अधिकारियों ने दावा किया कि लेवल-3 की परीक्षा में एक मिनट में औसतन एक हजार परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा ली थी। अधिकारियों के अनुसार रविवार को दोनों सत्रों में परीक्षा होगी। प्रात: कालीन सत्र में लेवल-2 और सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा होगी।
वर्जन
जिले में एचटेट की लेवल तीन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर पांच से सात प्रतिशत परीक्षार्थी नहीं पहुंच पाए। बोर्ड अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। -संदीप अग्रवाल, सीटीएम एवं नोडल अधिकारी परीक्षा।
एचटेट की 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा, परीक्षार्थी बोले मुश्किल आया पेपर
-दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई परीक्षा
-परीक्षार्थियों को सामान रखने में हुई परेशानी
फोटो-33 से 36 और 44 व 45