फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन
मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी, लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन के बैनर तले किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन मुख्यालय चरखी कैंप कार्यालय करनाल यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला कमेटी पानीपत में लघु सचिवालय में जिला प्रधान दिलबाग कुंडू की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव ईश्वर दहिया ने किया। यूनियन ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य प्रधान सतपाल वर्मा, राज्य उपप्रधान कुलवंत शर्मा, सेठपाल चौहान, सतपाल शर्मा, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान इंद्रजीत सिंह, पूर्व राज्य प्रधान सतपाल रावल व राज्य उपमहासचिव अशोक यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

राज्य प्रधान सत्यपाल वर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। सरकार से यूनियन की तीन बार बातचीत हुई है। मीटिंग में तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को 5200-20200 पे बैड 2400 का वेतनमान देने, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी की विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान देने, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सेवा नियम की खामियां ठीक करना, लाखों खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती करना तथा ड्राइवरों को 1100 रुपये देना मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन सरकार ने वायदा खिलाफी की। यूनियन ने कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए पानीपत में प्रदर्शन किया। इसके इलावा 17 को सोनीपत में, 18 को रोहतक में, 23 को जींद में, 24 को फतेहाबाद में, 25 को सिरसा में, 30 को भिवानी में, 31 को नारनौल में, 2 नवंबर को रेवाड़ी में जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस मौके पर इंद्रसिंह सिहाग, सीता राम सुथार, विष्णुदत्त, भारद्वाज ने चेतावनी दी सरकार ने 10 नवंबर तक बातचीत नहीं की तो पीडब्लयूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन नवंबर माह में करनाल में राज्य स्तरीय रैली करेगी। इस मौके पर धर्मवीर शर्मा, तेजबीर मलिक, सतपाल कालखां, जयपाल शर्मा, संदीप जागलान, अशोक बाबरपुर, नरेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान शर्मा, तेजबीर मलिक, सतपाल कालंखा, जयपाल शर्मा, संदीप जागलान व अशोक बाबरपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed