{"_id":"59a9a4a04f1c1b0c278b4c69","slug":"181504289952-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में विधानसभा का खुद लड़ूंगा चुनाव, दूसरों को भी लड़वाऊंगा : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में विधानसभा का खुद लड़ूंगा चुनाव, दूसरों को भी लड़वाऊंगा : सैनी
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 में विधानसभा का खुद लडूंगा चुनाव, दूसरों को भी लड़वाऊंगा : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने अलग पार्टी बनाकर प्रदेश में चुनाव लड़ने के सवालों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने इशारों ही इशारों में अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने साफ कहा कि 2019 में विधानसभा से खुद चुनाव लडूंगा और दूसरे लोगों को भी लड़वाऊंगा। वे टिकट ड्राइंग रूम में बैठकर नहीं देंगे, बल्कि जनता के पसंदीदा लोगों को अपना उम्मीदवार बनाएंगे।
उन्होंने ये बात शुक्रवार को अमर भवन चौक स्थित गुरुद्वारे में मीडिया से कही। वे यहां पर एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सांसद ने इससे पहले किशनपुरा समेत अन्य कई स्थानों पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों का तीन स्तर पर सर्वे किया जाएगा। पहला सर्वे पार्टी के कार्यकर्ता, दूसरा सर्वे एजेंसी व तीसरा उसके परिवार के सदस्य करेंगे। इन सर्वे में आगे रहने वाले व्यक्ति को ही पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर सीधा सा जवाब दिया कि वे अपने उम्मीदवारों के हाईकमान होंगे। उनके इस जवाब से प्रदेश में अलग से पार्टी का गठन करना साफ हो गया। उन्होंने कहा कि आज जनता के हितैषी व सबसे ज्यादा वोट पाने वाले जनप्रतिनिधि तो गेट पर समस्याओं के समाधान के लिए खड़े हैं, जबकि चार वोट मुश्किल से लेने वाले नेताओं को टिकट तक बांटने का अधिकार है। यह राजनीति के क्षेत्र में सबसे बड़ा चिंता का विषय है। वे गांव की पंचायत के सदस्य से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद के सदस्य बने हैं। प्रदेश की जनता का साथ मिला तो वे प्रदेश को भी चमकाने का काम करेंगे।
वे प्रदेश में चार मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। पहला मुद्दा सौ प्रतिशत आरक्षण, दूसरा हम दो हमारे दो, तीसरा सौ तीन की बजाय तीन सौ दिन का रोजगार व चौथा मनरेगा स्कीम को खेती से जोड़कर रहेगा। उन्होंने राम रहीम पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के कुछ दलों व नेताओं ने बाबाओं को मजबूत बनाया है। इसमें किसी एक दल को कसूरवार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने डेरा प्रमुख के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कार्यप्रणाली का समर्थन किया। उन्होंने अपने दौरों में भारी सुरक्षा के सवाल पर कहा कि कई नेताओं व अन्य लोगों की उन पर नजर है। ऐसे में वे मौका मिलते ही कुछ भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आयोजकों ने सांसद राजकुमार सैनी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रितेश शर्मा, सीए गोविंद सैनी, कुलदीप सैनी, रतन बैरागी, कृष्ण सलूजा, डॉ. कर्मबीर कश्यप, प्रदीप राण, अवतार सिंह, तुलसीदार, लखविंद्र सिंह, जोगिंद्र चुघ, राजेंद्र पुनिया, युवा अध्यक्ष बलजिंदर सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष मोहित गुप्ता, शहरी अध्यक्ष सतीश सैनी, नीरज डाहर, विनोद पांचाल व रवि खंडरा मौजूद रहे।