{"_id":"5999d7014f1c1b330f8b477a","slug":"181503254273-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया देवपुरी रोड के निर्माण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया देवपुरी रोड के निर्माण का शुभारंभ
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया देवपुरी रोड के निर्माण का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत शहरी हलका विधायक रोहिता रेवड़ी ने रविवार को वार्ड-11 में 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली देवपुरी सड़क का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र रेवड़ी का स्थानीय निवासियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पानीपत शहर में निरंतर विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को बहुत लाभ होगा। इस मौके पर उन्होंने उद्यमियों व स्थानीय वार्ड वासियों की समस्याएं भी सुनी। सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि वे शहर का चहुंमुखी विकास करवाने और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के पक्षधर हैं। इस मौके पर शहरी मंडल महामंत्री देवेंद्र रेवड़ी, गिरिश शर्मा, पार्षद तरूण छौक्कर, अनिल खुराना, चिमन सेठी, हेमंत लखीना, मनोहर रेवड़ी, अजय बत्तरा, डॉ. सचदेवा, संजय कुमार, नितिन, गोल्डी बांगा, चरणजीत जुनेजा, मुरलीधर सतीजा, केवल कृष्ण संठी, नानक सिंह, भागवत शर्मा व मुनीष अरोड़ा मौजूद रहे।