{"_id":"594eb7434f1c1b55178b4779","slug":"181498330947-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति, देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति, रैंप पर बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति, देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति, रैंप पर बिखेरा जलवा
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डीआईसीएस कंप्यूटर्स और श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एंड वोकेशनल स्टडीज के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने भक्ति और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
डीआईसीएस कंप्यूटर्स और श्रीराम इंस्टीटयूट ऑफ प्रोफेशनल एंड वोकेशनल स्टडीज का वार्षिकोत्सव शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी रही, जबकि विशिष्ट अतिथि फिल्म प्रोड्यूसर अनुभव धीर, नरेश डबास, समाजसेवी राजेंद्र मित्तल, योगेश धींगड़ा और सचिव माथुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक रुचि धींगड़ा और रचना गोयल ने की। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि प्रोफेशनल और कंप्यूटर शिक्षा आज के समय की मांग है। युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई करनी चाहिए। वे शिक्षा में आधुनिकता को अपनाकर समय पर अच्छा रोजगार पा सकते हैं। संस्थान निदेशक ललित गोयल ने कहा कि कंप्यूटर और प्रोफेशनल कोर्स में युवाओं का भविष्य निहित है। जीएसटी लागू होने के बाद कंप्यूटर की मांग और बढ़ जाएगी। ऐसे में युवा पीढ़ी को नौकरी के विकल्प मिल जाएंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्थान प्रबंधक ने स्वागत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ अपनी प्रस्तुति शुरू की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर एक प्ले किया। विद्यार्थियों ने फैशन शो में जमकर जलवे बिखेरे। इस मौके पर संस्थान मैनेजर दीपक पाहुजा, सोनम शर्मा, राहुल बजाज, दिनेश जांगड़ा, वीना सैनी, ममता सैनी, रेनू शर्मा व दिलशाद मौजूद रहे।