{"_id":"59401c514f1c1ba50a8b45f6","slug":"181497373777-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कैंप गुरुद्वारा भाई केसर सिंह का निर्माण भी रुकवाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कैंप गुरुद्वारा भाई केसर सिंह का निर्माण भी रुकवाया, हंगामा
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गुरुद्वारा पहली पातशाही की मरम्मत के दौरान भवन और गुंबद गिरने के बाद न्यू भगत नगर तहसील कैंप स्थित गुरुद्वारा भाई केसर सिंह का मरम्मत कार्य रुकवा दिया गया। सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा प्रबंधन पर मनमर्जी से मरम्मत कराने का आरोप लगाया। पड़ोस के लोगों ने भी अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। गुरुद्वारा प्रधान विरोध बढ़ता देख मौके से चले गए। सूचना मिलते ही पहुंची तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मरम्मत कार्य को रुकवा दिया। साथ ही प्रशासन की मंजूरी बिना किसी तरह का काम न करने की सख्त हिदायत दी।
जीटी रोड पहली पातशाही के दो मंजिला भवन और करीब तीन मंजिला ऊंचे गुंबद के नीचे गिरने से हुए हादसे का बचाव कार्य पूरा नहीं हो पाया था कि तहसील कैंप स्थित गुरुद्वारा भाई केसर सिंह के गुरुद्वारे में बिना परमिशन और नक्शा पास कराए मरम्मत कार्य कराने का मामला सामने आ गया। सिख समुदाय और आसपास के लोग मंगलवार सुबह ही गुरुद्वारे में पहुंच गए। संगत और लोगों ने गुरुद्वारा प्रधान द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्य की जानकारी लेनी चाही। उन्हें पहले तो टालने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों के डटे रहने पर प्रधान पीछे हट गए। वे कुछ देर बाद मौके से चले गए। सूचना मिलते ही तहसील कैंप चौकी प्रभारी सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे।
लोग बोले, गुरुद्वारे की मरम्मत ही नहीं परमिशन
लखविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्की सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, रणदीप सिंह, नरंजन सिंह, नरेंद्र सिंह, कवरजीत सिंह, पूर्ण सिंह और हैप्पी सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा भाई केसर सिंह का अगला हिस्सा तीन मंजिला है। पिछले भवन के लेंटर को ऊंचा उठाया जा रहा है। गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अंदरखाने तेजी से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान ने कमेटी और सदस्यों के साथ किसी तरह की चर्चा नहीं कीऔर अपने स्तर पर काम शुरू करा दिया। लोगों का आरोप है कि प्रधान ने इसका नक्शा भी पास नहीं कराया है। न ही किसी तरह की परमिशन ली है। गुरुद्वारे के पास पड़ोस के लोगों की भी रजामंदी नहीं है। वे ससब हादसे की आशंका के चलते चिंतित हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा भाई केसर सिंह में निर्माण को लेकर लोगों का रोष था। मैं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। गुरुद्वारा प्रधान को कई बार फोन कर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया। पुलिस का मरम्मत कार्य में लापरवाही मिली और गुरुद्वारे की मरम्मत का काम रुकवा दिया है। किसी तरह की परमिशन के बाद ही निर्माण कार्य होने दिया जाएगा।
सतबीर सिंह, प्रभारी, तहसील कैंप चौकी पानीपत।