फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   18 trains including Netaji Express arrived late.

Panipat News: नेताजी एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें देरी से आईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
18 trains including Netaji Express arrived late.
पानीपत। आए दिन ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का कीमती समय खराब करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नेताजी एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें देरी से आईं।
विज्ञापन

यात्री सुमन और कुलदीप ने बताया कि वह स्टेशन पर काफी समय से अपनी ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हैं। उनकी ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से आ रही है। उन्हें समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना था लेकिन ट्रेन देरी के कारण देरी से पहुंचेंगे। हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सके और ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय खराब न हो।
विज्ञापन

ये ट्रेनें देरी से आईं : नेताजी एक्सप्रेस सवा चार घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू ढ़ाई घंटे और हीराकुंड एक्सप्रेस 1:20 घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू दो घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस सवा एक घंटा और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed