{"_id":"64a87f509f6ae38d8b0e4dd8","slug":"18-outer-colonies-of-the-city-will-now-be-legal-two-lakh-people-will-get-relief-panipat-news-c-244-1-pnp1004-2071-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शहर की 18 आउटर कॉलोनियां अब होंगी वैध, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शहर की 18 आउटर कॉलोनियां अब होंगी वैध, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र के 18 बाहरी कॉलोनियां अब नियमित होने जा रही हैं। जिससे इन कॉलोनियों में रहने वाले करीब दो लाख लोगों को राहत मिलेगी। निगम यहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं दे पाएगा। लोग अपनी संपत्तियों की रजिस्टरी तक करवा सकेंगे। नगर निगम अधिकारियों ने इनका सर्वे समेत विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मंडल आयुक्त को भेज दी है। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद फाइल को निकाय मुख्यालय भेजा जाएगा। निकाय की मंजूरी के बाद सरकार इन कॉलोनियों को नियमित करने का नोटिफिकेशन जारी करेगी। ये कॉलोनियां वार्ड 11, 13, 14, 18, 21 और 22 की हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने पांच साल पहले सन् 2018 में 78 कॉलोनियों को नियमित किया था। वर्ष 2014 में केवल तीन कॉलोनियां ही नियमित हो पाई थी। वहीं, 1995 में 42 कॉलोनियों को नियमित किया जा सका था। इन कॉलोनियों के अलावा शहर के लाल डोरे में आने वाली संपत्तियां पहले से ही पुरानी और वैध हैं।
बॉक्स
इन पैमानों पर खरी उतरी कॉलोनियां
अधिकारियों ने बताया कि उनके पास करीब 63 कॉलोनियों की सूची थी। जिनका सर्वे किया गया। इनमें से पहले चरण में 18 कॉलोनियों की हर नियम और मापदंड से जांच पड़ताल की। निर्धारित मापदंड देखे गए जिनमें खाली प्लाॅट न होना, रिहायशी एरिया होना, वाणिज्यिक या औद्योगिक एरिया शामिल न होना, गली की चौड़ाई तीन से छह मीटर तक होना, कॉलोनी का अप्रोच रोड होना आदि शामिल रहा।
विज्ञापन
निर्धारित मापदंडों के अनुसार पहले चरण में 18 कॉलोनियां खरी उतरी। इनका मैप तैयार किया गया। ड्रोन से सर्वे कराया गया। ड्राइंग तक तैयार की गई। सभी कॉलोनियों को नियमित करने संबंधित पूरी फाइल तैयार कर करनाल मंडल आयुक्त को भेजी गई। यहां से मंजूरी मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि वे दूसरे चरण में बाकी अन्य कॉलोनियों में से नियम पूरे करने वाली करीब 20 कॉलोनियों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज नियमित करवाने का प्रयास करेंगे।
बॉक्स
ये कॉलोनियां होंगी नियमित:
जीत राम कॉलोनी, वार्ड 13-14 में टीडीआई के पास वाली कॉलोनी, दीनानाथ कॉलोनी, धूप सिंह नगर, एकता काॅलोनी सौंधापुर, उझा रोड वाली एकता काॅलोनी एक्सटेंशन, विकास नगर वार्ड 16 का भाग-1 और भाग-2, गीता कॉलोनी एक्सटेंशन-2, गुप्ता कॉलोनी सेक्टर 24, जगदीश कॉलोनी, निर्माण कुटिया, रूपचंद कॉलोनी, सांई कॉलोनी, सौंधापुर भाग-1 और भाग-3, सौंधापुर में सनराइज स्कूल के पीछे वाली काॅलोनी और विराट नगर फेज-3 कॉलोनी को नियमित किया जाएगा।
वर्जन:
तैयार कर ली गई है रिपोर्ट : आयुक्त
नगर निगम ने 18 कॉलोनियों को वैध करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे मंडल आयुक्त को भेजा गया है। उनकी स्वीकृति के बाद निकाय की मंजूरी मिलेगी। जिसके बाद सरकार इन कॉलोनियों को नियमित करेगी। जिससे यहां रहने वाले लोगों को सरकार और निगम की मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
राहुल नरवाल, आयुक्त, नगर निगम।