फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   18 hours power cut in seven colonies due to cable burning, people upset

Panipat News: केबल जलने से सात कॉलोनियों में लगा 18 घंटे का कट, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
18 hours power cut in seven colonies due to cable burning, people upset
पानीपत। गोहाना रोड अंडरपास के नीचे पड़े कूड़े के ढेर में सोमवार दोपहर को आग लग गई। जिससे 11 केवी फीडर से जुड़ी करीब सात कॉलोनियों में 18 घंटे का बिजली कट रहा। सूचना मिलने पर निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अस्थायी तौर पर 11 केवी लाइन को दूसरी लाइन से बाईपास तो कर दिया लेकिन रात को करीब 12 बजे फिर से लाइट चली गई। मंगलवार सुबह नौ बजे केवल बदलने का काम किया। ये काम शाम छह बजे तक पूरा हुआ। केबल जलने से किशनपुरा, शिवनगर, आजाद नगर, राज नगर, खन्ना रोड, संजय कॉलोनी, खटीक बस्ती समेत आसपास के क्षेत्र में दस घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे अंडरपास के पास कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। जिससे कूड़े ने तेजी से आग पकड़ ली। यहां पर बिजली निगम की कई केबलों का गुच्छा बना हुआ है। जिसमें सबसे मुख्य केबल 11 केवी की है। आग की चपेट में आने से ये केबल जल गई। जिसे बिजली निगम कर्मियों ने मंगलवार शाम करीब छह बजे तक बदलने का काम किया। इसे बाद एरिया की बिजली को चालू किया जा सका।
विज्ञापन

दिन में 44 डिग्री तापमान होने की वजह से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पडी। लोगों के इनवर्टर बैटरी तक जवाब दे गए। वहीं बिना लाइट के लोग पेड़ों की छाया का सहारा लेते दिखे। जबकि बिजली निगम कर्मचारी दोपहर में भी कड़ी मशक्कत कर लाइन को बदलने का काम करते रहे। हालांकि अत्याधिक गर्मी और तापमान बढ़ने के साथ बिजली निगम के ट्रांसफार्मरों और केबलों पर भी ओवरलोड की समस्या होने से उपकरण गर्म होकर खराब होते रहे। बिजली निगम के पास दिन भर में 250 शिकायतें पहुंची। जिनका निगम की टीमें समाधान करती रही। काबड़ी रोड, कच्चा कैंप, तहसील कैंप, नूरवाला, नहर बाइपास एरिया में सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में बिजली निगम के सब अर्बन डिवीजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने कहा कि बिजली निगम की ओर से एसडीओ और जेई स्तर के अधिकारियों को रात के समय तक की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दिन में भी निगम के हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिले के उपभोक्ता इन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसका समाधान निगम टीम तुंरत प्रभाव से करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed