फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   178 Gram Panchayats will participate in MP sports competition

Panipat News: सांसद खेल प्रतियोगिता में 178 ग्राम पंचायतों की होगी भागीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
178 Gram Panchayats will participate in MP sports competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सांसद खेल प्रतियोगिता के लिए प्रशासन के साथ भाजपा नेताओं ने भी कमर कस ली है। इसमें जिला की 178 ग्राम पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए शुगर मिल के एमडी मनदीप को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और एसडीएम ब्रह्मप्रकाश को कार्यक्रम की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
इस संबंध में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों के साथ सांसद खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल पांच मई को शिवाजी स्टेडियम में करेंगे। वही कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। पूर्व सांसद संजय भाटिया और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता को सफल बनाया जाएगा। इसमें 178 ग्राम पंचायतों की भागीदारी रहेगी। आयोजन में खो-खो व कबड्डी के मैच कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को चार लाख रुपये की इनाम राशि दी जाएंगी। प्रथम को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार व तृतीय को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि पांच से आठ मई तक होने वाली प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेतों के प्रति रूचि को बढ़ाना व स्वास्थ्य का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की चार बेस्ट टीमें 11 मई को करनाल में पहुंचेगी। जहां उन्हें एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना आशीष वशिष्ट, निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोशवाल, पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, जिला खेल अधिकारी धीरेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलुजा, महेश थरेजा व महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed