फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दहेज के नाम पर ससुराल पक्ष ने महिला से मांगे एक लाख रुपये, मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

दहेज के नाम पर ससुराल पक्ष ने महिला से मांगे एक लाख रुपये, मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

Tue, 05 Feb 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
दहेज के नाम पर ससुराल पक्ष ने महिला से मांगे एक लाख रुपये, मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज
दहेज के नाम पर ससुराल पक्ष ने महिला से मांगे एक लाख रुपये, मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज
विज्ञापन

समालखा। समालखा पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर सास, ससुर,पति व एक अन्य के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता सोनिया निवासी छदिया ने बताया कि उसके माता पिता ने उसकी शादी 14 फरवरी 2014 को ललिता खेड़ा जींद निवासी मोहन से की थी। उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़ चढ़कर शादी में खर्चा किया और सभी घरेलू समान उपहार में दिया था। शुरू में तो ससुराल वालो ने उसे ठीक-ठाक रखा मगर कुछ दिन बाद कम दहेज लाने के लिए उसे तंग करना शुरू कर दिया। शादी के कुछ समय बाद उसने एक लड़के को जन्म दिया। उस समय माता पिता ने हैसियत के अनुसार पीलिया दिया था। मगर ससुराल वालों ने घटिया सामान देने के ताने देने लगे और उससे मारपीट करने लगे, उसके बाद ससुराल वालों ने उसे एक लाख रुपये नगद और एक मोटरसाइकल लाने को कहा। यह मांग पूरी नहीं करने पर उसे मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता सोनिया ने पुलिस के आगे गुहार लगाकर ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर, न्याय की मांग की है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति मोहन, ससुर रामधन,सास धनपति तथा एक अन्य दलसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed