{"_id":"5c436d92bdec22735e2d4120","slug":"171547922834-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन नंबर-2 पर 10 करोड़ रूपए की लागत से तीन नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन नंबर-2 पर 10 करोड़ रूपए की लागत से तीन नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रेन नंबर-2 पर 10 करोड़ की लागत से तीन नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। ड्रेन नंबर-2 पर 10 करोड़ रुपये की लागत से तीन नए पुलों का निर्माण कार्य तेज गति से शुरू किया हैं। जिसमें दो पुल गांव डाडौला और बिहौली-शिमला के पास पहले खस्ताहाल थे, उनकी जगह पर पहले से तीन गुना अधिक चौड़े पुल 2-2 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे और एक नया पुल गांव भौंसवाल के पास 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा हैं। इनका सिंचाई विभाग की देखरेख में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इन पुलों का निर्माण कार्य फरवरी माह तक पूरा करने की योजना है। बिहौली और डाडौला के पुल बहुत संकरे (साढ़े 12 फुट ही चौड़ाई) बने हुए हैं। जिन पर एक ही वाहन मुश्किल से निकल पाता था। अब इन पुलों की चौड़ाई बढ़ा कर साढे़ 24 फुट चौड़ा और लंबाई 40 फुट की जगह 140 की गई। वहीं गांव भैंसवाल के ग्रामीणों को गांव से लगते ड्रेन पार खेतों में 4 किलोमीटर दूरी से जाना पड़ता था अब नदी के ऊपर पुल निर्माण होने पर उन्हें साथ लगते खेतों में पुल के जरिये आसानी से आने में सुविधा मिलेगी। जो पुल साढे़ 12 फुट की जगह साढे़ 38 फुट चौड़ा और 150 फुट लंबाई से बनाया जा रहा हैं । इससे 6 करोड़ रुपये लागत से बनाया जा रहा है। समालखा से सनौली वाया बापौली रोड की खस्ताहाल ड्रेन नंबर-2 की पुलियां को पहले से दोगुना से अधिक चौड़ा करने के साथ-साथ उसमें सड़क पर पड़े मोड़ को खत्म कर सीधी सड़क पर पुल निर्माण किया जा रहा है ।
ये कहना है सरपंचों का
सरपंच रमेश जलालपुर, सरपंच सुनील कुमार गढ़ी बैसक, सरपंच दर्शन लाल राणा माजरा, सरपंच सुमन शिमगला गुजरान आदि का कहना है कि इन खस्ताहाल पुलों से हादसे होते रहते थे और इनकी चौड़ाई भी काफी कम थी अब नदी के पुलिया चौड़ी बनाने से काफी फायदा होगा। इस बारे में ठेकेदार ओम प्रकाश का कहना है कि पुलिया का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है ताकि लोगों को दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
ड्रेन नंबर-2 पर दो सड़क के लिए दो पुल गांव डाडौला, बिहौली के पास पुराने पुल की जगह नए पुल और गांव भौंसवाल में नया पुल निर्माण नदी पर बनाया जा रहा है। जिससे इन पुल को पहले से अधिक चौड़ा और इन पर पड़ने वाले मोड़ों को सीधा कर बनवाया जा रहा है ताकि हादसे में कमी आए। इन तीनों पुलों पर 10 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा हैं। जो मार्च तक पूरा हो जाएगा।
-कर्मबीर, एसडीओ, सिंचाई विभाग।