फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ओम प्रकाश चौटाला, अजय, अभय व दुष्यंत ने लक्ष्मी गार्डन में की मीटिंग, प्रदेश भर की कार्यकारिणी की भंग, जींद से आए कार्यकर्ताओं क

ओम प्रकाश चौटाला, अजय, अभय व दुष्यंत ने लक्ष्मी गार्डन में की मीटिंग, प्रदेश भर की कार्यकारिणी की भंग, जींद से आए कार्यकर्ताओं क

Mon, 04 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश चौटाला, अजय, अभय व दुष्यंत ने लक्ष्मी गार्डन में की मीटिंग, प्रदेश भर की कार्यकारिणी की भंग, जींद से आए कार्यकर्ताओं क
इनेलो ने भंग की प्रदेशभर की कार्यकारिणी
विज्ञापन

: ओम प्रकाश चौटाला, अजय, अभय व दुष्यंत ने लक्ष्मी गार्डन में की बैठक
जींद से आए कार्यकर्ताओं को बैठक में दो घंटे बाद दी एंट्री, कार्यकर्ता बोले, हमारा अपमान किया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वे रविवार को भी दूसरे दिन पानीपत में रहे। सेक्टर-25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में उन्होंने अजय चौटाला, अभय चौटाला व दुष्यंत चौटाला के साथ प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश भर की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। मीटिंग को गोपनीय रखा गया। इसमें पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ही एंट्री हुई। इतनी गोपनीयता देखते हुए जींद से आए काफी कार्यकर्ताओं को गार्डन में नहीं जाने दिया। इस दौरान कार्यकर्ता नाराज भी हो गए। दो घंटे के बाद उनको अंदर जाने दिया गया।
ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत उनको जेल भेजा था। उनके अंदर जाने के बाद कांग्रेस ने उनके प्रति दुष्प्रचार किया। लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान देने के देवीलाल के सपने को इनेलो हमेशा साकार करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने हर क्षेत्र में घोटाले किए हैं। कच्चे कर्मचारियों को कांग्रेस ने गलत तरीके से भर्ती किया था। भाजपा ने भी उनकी सही प्रकार से पैरवी नहीं की। इनेलो सरकार युवाओं का रोजगार नहीं जाने देगी। वहीं 17 जुलाई को एसवाईएल मुद्दे को लेकर भिवानी में दोबारा जेल भरो आंदोलन होगा। वो भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विदेश दौरों पर उद्योगपतियों को लेकर जाते हैं, जबकि इनेेलो सरकार में हम इंजीनियर व पत्रकारों को लेकर जाते थे। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के प्रदेश के लाखों युवाओं को नौकरी दी जाएगी। पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दाम का किसानों पर असर पड़ रहा है। वे सीएम खट्टर के विदेश दौरे का भी ब्योरा मांगेंगे। उन्होंने सीएम के विदेश दौरों की पूरी डिटेल खंगालने का जिम्मा दुष्यंत चौटाला को दी है। अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस सरकार ने भी प्रदेश के साथ धोखा किया है। भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा है। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो व बसपा के गठबंधन से भाजपा व कांग्रेस बौखला गई है। प्रदेश की जनता इस गठबंधन को अपना समर्थन दे रही है। दोनों पार्टी कांशीराम व चौ. देवीलाल के दिखाए मार्ग पर चल रही है। दुष्यंत चौटाला ने भी विरोधियों पर निशाना साधा। इस मौके पर अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा, रणबीर गंगवा, शीला भ्याणा, सतबीर कादियान, देवेंद्र कादियान, कुलदीप राठी, सुरेश काला, राजू नांदल डाहर, शशिकांत कौशिक और ओपी माटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed