{"_id":"5ad100034f1c1b76098b4690","slug":"171523646467-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाह में शिफ्ट होगा रोडवेज स्टैंड, कांग्रेस व शिव सेना विरोध में उतरी, शहरवासी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवाह में शिफ्ट होगा रोडवेज स्टैंड, कांग्रेस व शिव सेना विरोध में उतरी, शहरवासी खुश
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर का बस स्टैंड सिवाह गांव में 6 एकड़ में बनकर तैयार होगा। बस स्टैंड दो मंजिल बनेगा और पूरा 12 करोड़ में बनकर तैयार होगा। इसमें एक समय में 135 बस खड़ी हो सकेगी। इसके बाद सवारियों को बस स्टैंड तक लाने व जाने के लिए स्पेशल सिटी बस भी चलाई जाएगी। सोमवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर सिवाह गांव में बस स्टैंड की आधारशिला रखेंगे। बस शिफ्टिंग के विरोध में कांग्रेस व शिवसेना उतर आई है। कांग्रेस के पार्षदों ने मीटिंग कर बस स्टैंड शिफ्टिंग का विरोध किया है। कांग्रेस ने इसके विरोध में आंदोलन खड़ा करने की भी चेतावनी दी है। दूसरी ओर शिव सेना के प्रदेश प्रमुख हरकेश शर्मा ने भी इसका विरोध किया है।
पानीपत बस स्टैंड पर हर रोज 30 हजार यात्री व 150 बसें आती है। पानीपत के बीच से हर रोज लगभग 1500 बसें भी गुजरती है। बस चालक जीटी रोड पर बस खड़ी कर सवारियों को बैठाते व उतारते हैं। इस कारण पूरा शहर जाम रहता है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बारिश के समय में बस स्टैंड पर ढाई फुट तक पानी भर जाता है। इसी कारण बस स्टैंड का पूरा काम बाधित रहता है। बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग 15 साल से चल रही है। पूर्व परिवहन मंत्री ओम प्रकाश जैन ने भी बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट कराने का प्रयास किया था। मगर प्रपोजल पास नहीं हो पाया था। अब सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों से पूरा इनपुट लेकर स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने का फैसला किया है। एक साल में बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा कर उद्घाटन कराने का टारगेट रखा गया है। रोडवेज की वर्कशॉप हुडा के सेक्टर 13-17 में बनाई जाएगी।
कांग्रेस के पार्षद उतरे विरोध में:
नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों ने पानीपत रोडवेज बस स्टैंड को गांव सिवाह में शिफ्ट किए जाने का विरोध में कांग्रेसी नेता बुल्लेशाह के निवास स्थान पर मीटिंग की। मीटिंग में उन्होंने सरकार के बस स्टैंड शिफ्ट करने के फैसले का विरोध किया। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि पानीपत सिटी से आठ किलोमीटर दूर रोडवेज बस स्टैंड को शिफ्ट करने से जहां जनता को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पडे़गा, वहीं यह क्षेत्र यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पानीपत की जनता की भावनाओं को ध्यान में रख कर ही प्रदेश सरकार को रोडवेज बस स्टैंड गांव सिवाह में शिफ्ट करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि रोडवेज बस स्टैंड को गांव सिवाह में शिफ्ट किए जाने से पानीपत की जनता में प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष व्यप्त है। उन्होंने कहा कि पानीपत रोडवेज बस स्टैंड को मल्टी स्टोरी बना कर ऐलिवेटेड हाईवे से जोडा जाए। नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर काजल बठला के पति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष बठला, पार्षद सुनील वर्मा, बृजभूषण ढीगड़ा, रामचन्द्र कादियान, बलजीत सिंह, गौरव शर्मा, अवधेश यादव, राजेश भाम्बड़ी, राजू चावला, संजीव भारद्वाज व मुलखराज गुरेजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शहर को मिलेगा जाम से निजात, इसके लिए बहुत प्रयास किए गए हैं: पंवार
हरियाणा सरकार के परिवहन, जेल, आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पानीपत के निकटवर्ती गांव सिवाह में रोडवेज का भव्य स्टैंड बनाया जाएगा। 15 अप्रैल रविवार को मुख्यमंत्री रोडवेज के नए स्टैंड के भवन की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि रोडवेज की वर्कशॉप हुडा सेक्टर 13-17 में बनाई जाएगी। रोडवेज बस स्टैंड शहर से बाहर शिफ्ट हो जाने पर पानीपत शहर के निवासियों को हमेशा के लिए यातायात जाम से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने दावा किया कि शहर में यातायात जाम रहने के लिए रोडवेज बस स्टैंड भी बड़ी समस्या बन गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन भी शहरों में रोडवेज स्टैंड को बाहर स्थानांतरित किया वहां पर यातायात जाम की समस्या का स्थाई हल हो गया। जबकि पानीपत यातायात जाम के लिए उत्तर भारत में बदनाम है। उन्होंने बताया कि हुडा सेक्टर 13-17 में रोडवेज वर्कशॉप की शिफ्टिंग के लिए जगह तय कर ली गई है। जिस भूमि का चयन वर्कशॉप के लिए किया गया है उस पर कोर्ट केस चल रहा है। इसके चलते वर्कशॉप शिफ्टिंग में समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि गांव सिवाह की पंचायती भूमि में रोडवेज का भव्य स्टैंड बनाया जाएगा और पंचायती विभाग ने गांव सिवाह की पंचायती भूमि को रोडवेज विभाग को ट्रांसफर कर दिया है। बस स्टेंड को शिफ्ट कराने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किया है।
प्रशासन ने लिया बस स्टैंड की जगह का जायजा:
15 अप्रैल को पानीपत रोडवेज बस स्टैंड के गांव सिवाह में शिफ्टिंग के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त सुमेधा कटारिया, अतिरिक्त आयुक्त राजीव मेहता, एसडीएम विवेक चौधरी, पानीपत रोडवेज के महाप्रबंधक आदि अधिकारियों ने गांव सिवाह का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के सरपंच पहलवान खुशदिल कादियान को साथ लेकर गांव की उस पंचायती भूमि का निरीक्षण किया जहां रोडवेज बस स्टैंड के नए भवन की आधारशिला रखी जानी है।
सरकार का फैसला जनता के हित में है। बस स्टेंड शहर से बाहर जाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था ठीक हो जाएगी। शहर से जाम की समस्या दूर होगी। इससे लोगों की परेशानियां कम होगी। सरकार का फैसला अच्छा है ये पहले ही लिया जाना चाहिए था।
कुसुम धीमान, आर्ट ऑफ लिविंग की प्रदेश प्रवक्ता
सिवाह गांव में बस स्टेंड शिफ्ट होने के बाद शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। फिलहाल पूरा शहर जाम में फंसा रहता है। 5 किलोमीटर का सफर तय करने में पौना घंटा लग जाता है। बस स्टेंड शिफ्ट होने से शहर को जाम से राहत मिलेगी।
खुशदिल कादियान, सरपंच सिवाह
सरकार बस स्टैंड को सिवाह शिफ्ट करने जा रही है। यह जनता के साथ धोखा है। शहर के लोगों को सिवाह से आने व जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ेगी। छात्रों व नौकरियों पर आने वाले लोगों को अतिरिक्त भाड़ा लगाकर शहर में पहुंचना पड़ेगा। काफी समय भी खराब होगा। सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
हरकेश शर्मा, प्रदेश प्रमुख शिवसेना
सरकार को अपना फैसला वापस लेना होगा। सरकार का बस स्टेंड शहर से 5 किलोमीटर दूर करने का फैसला गलत है। ये जनता के खिलाफ है। बस स्टेंड शहर से बाहर जाना शहर के लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी करेगा।
बुल्लेशाह, कांग्रेसी नेता
सिवाह में शिफ्ट होगा रोडवेज स्टैंड, कांग्रेस व शिव सेना विरोध में उतरी, शहरवासी खुश
-शहर के लोग बोले : बस स्टेंड बाहर जाने से शहर से होगा जाम खत्म, सुधेगी ट्रेफिक व्यवस्था
-कांग्रेस बोली: बस स्टेंड को शिफ्ट करने के विरोध में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
-मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को रखेंगे बस स्टैंड के नए भवन की आधारशिला
-पानीपत को यातायात जाम की समस्या से स्थाई मुक्ति मिलेगी-पंवार
-प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव सिवाह का दौरा कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई
फोटो संख्या 21 से 25 व 31 से 33