फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चेतावनी स्तर को पार कर बह रही यमुना

चेतावनी स्तर को पार कर बह रही यमुना

Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी स्तर को पार कर बह रही यमुना
चेतावनी स्तर को पार कर बह रही यमुना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। पहाड़ों में चल रही बारिश के चलते एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार देर शाम तक नदी तक जल स्तर चेतावनी स्तर 230.00 को पार कर 230.05 पर पहुंच गया है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एक बार फिर से आस-पास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ ने शनिवार को यमुना का दौरा किया और बाढ़ प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों की मानें तो अभी तक स्थिति नियंत्रण में है। रात को यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करने के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ कर्मबीर ने यमुना नदी का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों की मानें तो यमुना में शनिवार देर सायं एक लाख 78 हजार क्यूसिक पानी बह रहा है। देर रात नदी में पानी और बढ़ने की संभावना है। अगर जलस्तर बढ़ता है तो खतरा हो सकता है। नदी में बढ़ते पानी को देखते हुए किसान नदी के अंदर लगे इंजन, बिजली की मोटर उठाकर ले जा रहे हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण डूबी फसलों के कारण किसान चिंता में डूबे हुए हैं। एसडीओ का कहना है कि इस बार बाढ़ बचाव के लिए पत्थरों की ठोकरें नही लगवाई गई हैं। यमुना बांध पर कटाव वाले स्थानों पर मिट्टी डाली जा रही है। यमुना बांध से सटे गांवों में स्थित ठीक है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के जेई कैलाश ने बताया कि रात के समय जलस्तर बढ़ने की संभावना है। यमुना नदी में आए उफान के कारण नदी से सटे राणामाजरा, पत्थरगढ़, नवादा आर, नवादा पार, गढी बेसिक, जलालपुर, तामशाबाद, सनौली खुर्द, रामड़ा आर, नन्हेडा, रिशपुर, अधमी, जलमाणा, गोयला खुर्द, मिर्जापुर, गोयला कलां, खोजकीपुर आदि दर्जनों गांव की हजारों एकड़ ईख, ज्वार, ढांचा, घीया, पेठा की फसलों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर की सूचना के बाद दौरा किया और बाढ़ प्रबंधों को जायजा लिया था। अब तक नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। फिलहाल पानी नियंत्रण में है। बाढ़ से बचाव के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
कर्मबीर, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed