फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   17 new cases of corona were found, in August the number of infected was 207

पानीपत: कोरोना के नए 17 केस मिले, अगस्त में संक्रमितों की संख्या हुई 207

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
17 new cases of corona were found, in August the number of infected was 207
पानीपत। अगस्त में कोरोना के 207 मरीज मिल चुके हैं। प्रतिदिन कोरोना के औसतन 11 मरीज मिल रहे हैं। अब कोरोना संक्रमण दर 21 प्रतिशत से अधिक है। बृहस्पतिवार को कोरोना के 17 नए केस मिले। ये केस मॉडल टाउन, डाबर कॉलोनी, छोटू राम चौक, अंसल, एल्डिको, मनाना, ग्वालड़ा, डिडवाडी, नौल्था, नामुंडा और वार्ड तीन में मिले हैं। सभी संक्रमितों की हालत सामान्य हैं। उन्हें बुखार व खांसी थी। जांच कराने पर ये संक्रमित मिले। पिछले डेढ़ माह से कोरोना के एकाएक मरीज मिल रहे हैं। विशेषज्ञ इनको चौथी लहर मानने से इनकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में कोई भी रोगी अस्पताल में दाखिल नहीं है। सभी कोरोना के 81 एक्टिव केस होम आइसोलेट हैं। बृृहस्पतिवार को कोरोना से 15 लोग ठीक भी हुए। इस लहर में कोविड सैंपलिंग दर पहले के मुकाबले 60 प्रतिशत तक कम है। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां काफी कमजोर नजर आ रही हैं। डेढ़ साल बाद भी विभाग पीडियाट्रिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट तैयार नहीं कर पाया है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़े केस की समीक्षा भी नहीं कर पाया है। हालांकि डीजी हेल्थ के निर्देश पर सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को खांसी, बुखार व जुकाम के रोगियों के कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके हर रोज 280 की औसत से ही कोविड जांच हो रही है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36572 हो चुकी है। इसमें से 35315 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 680 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक 6 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही न बरतें, जांच कराएं : सिविल सर्जन
हाल में कोरोना के केस बढ़े हैं। अब सैंपलिंग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे कोविड गाइडलाइन का पालन करें। वैक्सीनेशन जरूर कराएं। लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें। अगर लक्षण हैं तो लापरवाही न बरतें।
- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed