फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   17 lakh stolen from production manager's house in refinery township

Panipat News: रिफाइनरी टाॅउनशिप में प्रोडक्शन मैनेजर के घर से 17 लाख की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
17 lakh stolen from production manager's house in refinery township
पानीपत। रिफाइनरी टाॅउनशिप स्थित प्रोडक्शन मैनेजर के घर से चोरों ने 10 किलो चांदी, सोना, हीरे के जेवरात और 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर जरूरी दस्तावेज भी उठा ले गए। मैनेजर अपने परिवार सहित दिल्ली इलाज कराने गया था। पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी तो वह घर लौटे। मकान का ताला टूटा था। भुक्तभोगी के मुताबिक 50 हजार रुपये नकदी समेत 17 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन


मूल रूप से पुडुचेरी के जिला यानम के गोल्गाबाधुला निवासी पीटीआर गुप्ता पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप में रहते हैं। वह रिफाइनरी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 25 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे वह इलाज के लिए परिवार समेत दिल्ली गए थे। उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके मकान के ताले टूटे हैं और दरवाजे खुले हैं। 26 जुलाई को वह घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी में कपड़े बिखरे हुए थे। मेज के अंदर बनी दराज भी टूटी थी।
विज्ञापन


सामान चेक किया गया तो मेज की दराज से आठ से 10 किलो चांदी के बर्तन चोरी हो गए थे। अलमारी चेक की तो मंगलसूत्र, सोने की चेन, आठ जोड़ी कानों के झुमके व बालियां, पांच हीरे के झुमके, छह सोने के लॉकेट, आठ सोने की चूड़ियां, चार सोने की अंगूठियां समेत 50 हजार कैश चोरी हो गया था। इसके अलावा एजुकेशनल सर्टिफिकेट भी गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने इसके अलावा दो और मकानों में चोरी की मंशा से घुसने की काेशिश की, लेकिन असफल रहे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने की कोशिश की, लेकिन क्षेत्र के अधिसंख्य सीसीटीवी आंधी तूफान की वजह से खराब मिले।

मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को ट्रेस करने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने समेत कई प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- राम निवास, प्रभारी, सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed