फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   165 people were examined in the health check-up camp.

Panipat News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 165 लोगों की हुई जांच

Sat, 20 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
165 people were examined in the health check-up camp.
शिविर में लोगों को ​फिजियोथेरेपी के बारे में बताती डॉ. नेहा बंसल। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बापौली में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें केंद्र के चिकित्सकों और इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिए। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने शिविर का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने कहा कि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आरोग्य मंदिर बनाए जा रहे हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। एसएमओ डॉ. पुनित धामिया ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। स्वास्थ्य निरीक्षक ने मरीजों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के बारे में बताया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 165 लोगों की जांच की गई। शिविर में मरीजों के नमूने लेकर टीबी, मलेरिया और डेंगू जांच के लिए भेजे गए। इस अवसर पर डॉ. सोमबीर, डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. कोमल, डॉ. हरनीत कौर, डॉ. सुदेश पाल, फार्मासिस्ट प्रेम व कविता, लैब तकनीशियन रवि रावल, स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार उपस्थित रहे।




खोतपुरा में लगाया गया फिजियोथेरेपी जांच शिविर
पानीपत। खोतपुरा सीएचसी में मासिक जागरूकता फिजियोथेरेपी शिविर लगाया गया। जिला नागरिक अस्पताल में फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. नेहा बंसल ने शिविर में बुजुर्गों की फिजियोथेरेपी की और आहार संबंधी मार्गदर्शन किया। डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि माह के तीसरे शुक्रवार को एक सीएचसी पर मासिक जागरूकता शिविर लगाया जाता है, जो जिला नागरिक अस्पताल वृद्धजनों के लिए फिजियोथेरेपी और आहार संबंधी मार्गदर्शन हेतु आयोजित करता है। शिविर में लगभग 50 बुजुर्गों की फिजियोथेरेपी की और उन्हें फिजियोथेरेपी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed