फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16.47 lakhs cheated in the name of sending money to America

Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 16.47 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
16.47 lakhs cheated in the name of sending money to America
मतलौडा। कुराना गांव निवासी दो युवकों ने अमेरिका भेजने के नाम पर अपने पड़ोसी से 16.47 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे परेशान राजबीर ने गृहमंत्री अनिल विज को मामले की शिकायत भेजी है। मंत्री के आदेश पर मतलौडा पुलिस ने कुराना गांव वासी राजबीर व रणजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजबीर ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो बेटों के साथ खेती बाड़ी करता है। उसकी गरीबी हालत से उसके पड़ोसी राजबीर और रणजीत वाकिफ थे। वे दोनों कबूतरबाजी और मानव तस्करी की गैर कानूनी गतिविधियो में लिप्त रहते हैं। इन दोनों ने जनवरी 2021 में उसे बहकाया कि उसके बड़े बेटे राज किशन को अमेरिका भिजवा देंगे। पीड़ित उनकी बातों में आ गया। उन्होंने पीड़ित से तीन बार में 16.47 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

उसके बेटै राज किशन का पासपोर्ट व अन्य कागजात बनवा दिए लेकिन अमेरिका भेजने में आनाकानी करने लगे। राजकिशन का दूसरा पासपोर्ट बनवाया और 18 अप्रैल 2021 को उसे दुबई भिजवा दिया। पांच जुलाई 2021 को दुबई से वापस दिल्ली भेज दिया गया। फिर रूस या यूक्रेन के रास्ते से अमेरिका भिजवाने की बात कही। 8 नवंबर 2021 को उसके लड़के को यूक्रेन उतार दिया। परेशान होकर गांव में पंचायत की तो 13 दिसंबर 2021 को उसके बेटे को वापस दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडि़त ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि राजबीर व रणजीत ने उसके बेटे राजकिशन के फर्जी कागजात लाेकेश के नाम बनवाकर यूक्रेन और दुबई भिजवाया था। जब पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने सात लाख रुपये जमीन पर लोन लेकर और बाकी रिश्तेदारों से लेकर आरोपियों को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed