फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16330 people were vaccinated on Friday

शुक्रवार को 16330 लोगों का हुआ टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
16330 people were vaccinated on Friday
जिले में शुक्रवार को 48 केंद्रों पर 16 हजार 330 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए। विभाग द्वारा 2 अक्तूबर तक मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने इन दिनों में 35 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले वीरवार को जिले में 15 हजार 203 को टीके लगाए गए थे। सरकार ने पानीपत जिले को तीन दिनों के मैगा टीकाकरण कैंप में 36 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया था। पानीपत को मिले लक्ष्य में से पिछले दो दिनों में ही 87.59 फीसदी टीके लगा भी दिए गए हैं। अब मिले लक्ष्य में सिर्फ 4 हजार 467 लोगों को टीका लगना बाकी है। जिले में शनिवार को 25 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में अब तक अब तक 7.66 लाख लोगों को पहली और 2.19 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

आज यहां-यहां लगेगा टीका
सिविल अस्पताल : कोविशील्ड और को-वैक्सीन की दूसरी डोज।
अशोक नगर : बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारा में लगेंगे टीके।
देवी मंदिर : देवी मंदिर में लगाए जाएंगे टीके।
कच्चा कैंप : गुरुद्वारा कच्चा कैंप में लगाए जाएंगे टीके।
कच्चा कैंप : शिवालय में लगाए जाएंगे टीके।
सेक्टर-25 : अर्बन हेल्थ सेंटर कोविशील्ड और को-वैक्सीन की दूसरी डोज।
राजनगर : इंडियन पब्लिक स्कूल में लगेगा वैक्सीनेशन कैंप।
भारत नगर : किमा पब्लिक स्कूल में लगेगा कैंप।
सौदापुर : निरंकारी भवन में कैंप लगाया जाएगा।
जगजीवन कॉलोनी : शिव मंदिर में लगाए जाएंगे टीके।
छोटू राम चौक : स्वास्तिक स्कूल में लगाए जाएंगे टीके।
सब सेंटर : गांव कुराना वैक्सीनेशन कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed