{"_id":"5c6aff80bdec22270f4fd5cb","slug":"161550516096-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक खिलाड़ी गगन नारंग के पैतृक गांव शिमला गुजरान में कमयुनिटी सेंटर का कार्य चार वर्ष से अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक खिलाड़ी गगन नारंग के पैतृक गांव शिमला गुजरान में कमयुनिटी सेंटर का कार्य चार वर्ष से अधर में लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओलंपिक खिलाड़ी गगन नारंग के पैतृक गांव शिमला गुजरान में कम्यूनिटी सेंटर का कार्य चार वर्ष से अधर में लटका
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। ओलंपिक खिलाड़ी गगन नारंग के पैतृक गांव शिमला गुजरान में खेल स्टेडियम के जगह बनाये जा रहे कम्यूनिटी सेंटर व स्टेडियम का कार्य करीब चार वर्ष से अधर में लटका हुआ है। देखरेख के अभाव में सेंटर की चाहरदिवारी व ग्रिल टूटती जा रही है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के प्रति रोष जाहिर करते हुए अधर में पड़े कार्य को चालू कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने इस पर खर्च किए गए लगभग 58 लाख रुपये में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। वही बीडीपीओ कार्यालय के कार्यवाहक पंचायत अधिकारी प्रमोद ने बताया कि इसका कार्य पंचायतीराज विभाग द्वारा कराया था। इसकी जांच कर आगामी कार्रवाई करने का ग्रामीणों को अश्वासन दिया ।
ओलंपिक गेम्स में गगन नारंग ने मेडल जीतकर प्रदेश व अपने गांव का नाम रोशन किया है। मेडल जीतने पर पूर्व कांग्रेस हुड्डा सरकार ने नारंग के पैतृक गांव शिमला गुजरान में एक करोड़ रुपये की ग्रांट देने व गांव में स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। घोषणा किये जाने के बाद ग्राम पंचायत ने करीब छह एकड़ पंचायती जमीन का प्रस्ताव पारित किया। स्टेडियम के लिए करीब 31 लाख रुपये भी आए थे। ग्रांट मिलने के बाद स्टेडियम की चाहरदिवारी बनाने का काम शुरू किया। चाहरदिवारी बनाने के बाद स्टेडियम की जगह समतल न होने समेत टेडी मेडी होने की बात होने के चलते तत्कालीन उपायुक्त ने मीटिंग में गांव में स्टेडियम बनाने के फैसले को रदद कर कम्यूनिटी हॉल, स्वास्थ्य सब सेंटर व पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसको लेकर करीब एक करोड़ रुपये की ग्रांट पास हुई। ग्रांट की पहली किस्त आने के बाद दूसरी किस्त के अभाव में चार वर्ष से काम अधर में लटक गया है। ग्रामीण राजेंद्र, महेंद्र, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, रामफल, ताराचंद, महावीर, उमेश्वर दत्त आदि का कहना है कि गांव में स्टेडियम तो बना नहीं लेकिन उसकी जगह बनाये जा रहे कम्यूनिटी सेंटर, स्वास्थ्य सब सेंटर व अन्य बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन करीब दो साल से काम अधर में लटका पड़ा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सब सेंटर बनाने के लिए संबंधित विभाग के पास ग्रांट आई हुई है लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका। ग्रामीण ने रोष जाहिर करते हुए काम जल्द शुरू करवाने की मांग की है।
स्टेडियम न बनने पर खिलाड़ियों में रोष
स्टेडियम न बनाने जाने पर अब खिलाड़ी मायूस है। युवा संदीप, अमित, राजेश, नरेंद्र, कुलदीप आदि का कहना है कि गांव में स्टेडियम न होने के चलते खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम न बनने के साथ उनके मन में एक मलाल ये भी है कि गगन नारंग ने भले ही मेडल जीतकर प्रदेश व गांव का नाम रोशन किया हो लेकिन खिलाड़ियों को आज भी गांव में उनके आने का इंतजार है।
विज्ञापन
अधर में पड़ा कम्यूनिटी सेंटर व स्टेडियम, पीएचसी का काम
पूर्व सरपंच जयकंवार का कहना है कि उनके प्लान में गांव में स्टेडियम की जगह कम्यूनिटी सेंटर व स्वास्थ्य सब सेंटर समेत अन्य बनाने का काम शुरू किया था लेकिन ग्रांट के अभाव में काम अधर में लटका पड़ा है। ऐसे में जो निर्माण हुआ है वह भी खस्ता होता जा रहा है।
काम शुरू करवाने के लिए किया जा रहा प्रयास
सरपंच सुमन शर्मा का कहना है कि गांव में जो कार्य अधर में लटके पड़े है उन्हें पूरा करवाने के लिए कई बार प्रस्ताव किए गए हैं। इसे पूरा करवाने के प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिकारियों से मिलकर कम्यूनिटी सेंटर का काम शुरू करवाया जाएगा। वर्जन
गांव शिमला गुजरान का दौरा किया था। ग्रामीणों ने इस पर लगाई गई ग्रांट में गडबड़ी करने व जांच करने की मांग की हैं। इसमें गडबड़ी की मांग को देखते हुए उच्चधिकारियों को जांच की मांग की जाएगी। गांव में जो कार्य अधर में लटके पड़े है उन्हें पूरा करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही अधिकारियों से मिलकर कम्यूनिटी सेंटर, स्टडियम, पीएचसी का काम शुरू करवाया जाएगा।
-प्रमोद कुमार, कार्यवाहक बीडीपीओ एवं पंचायत अधिकारी।