{"_id":"5c4a0b67bdec22691d36c036","slug":"161548356455-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडों के हमले से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडों के हमले से दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडो के हमले से दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। शहर में आवारा सांडो का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन इनके हमले में कोई ना कोई जमी हो जाता है और साथ ही ये सामान, वाहन आदि भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं। बृहस्पतिवार को भी सांड के हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने इसकी शिकायत एसडीएम गौरव कुमार को देकर समस्या के समाधान की अपील की है।
एसडीएम को दी शिकायत में वैभव गर्ग निवासी कुच्छल वाली, गुलाटी रोड ने बताया कि सुबह उसके पिता रमेश गर्ग घर से काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक सांड ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो दीवार से टकराकर जमी हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो सांड ने उस पर हमला करते हुए उसे भी गंभीर रूप से जमी कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसडीएम को शिकायत देकर वैभव गर्ग ने आवारा सांड, गाय की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने की अपील की है। वहीं स्थानीय विकास, अनिल, कमलेश, राजन, हरीश, अशोक, कमलजीत, अवतार, कृष्ण आदि का कहना है कि आवारा, बेसहारा गोवंश शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। प्रशासन द्वारा एक दो बार औपचारिकता पूरी करने के लिए इन्हें पकड़ कर गोशाला भिजवाया लेकिन गोशाला से ये फिर बाहर आ जाते हैं। जिसके चलते ये समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सांडो के कारण कई लोगों जमी हो चुके हैं तथा सामान आदि भी श्रतिग्रस्त हुआ है। इस बारे में स्थानीय प्रशासन को कई बार लोगों द्वारा शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सीएम विंडो में शिकायत की जाएगी। वहीं एसडीएम गौरव कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।