{"_id":"5bcb7226bdec2269ac7ee082","slug":"161540059686-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मैकेनिक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, पुलिस ने किया सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक मैकेनिक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, पुलिस ने किया सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक मैकेनिक की संदिग्ध हालत में मौत
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, पुलिस ने किया सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/समालखा। समालखा स्थित छौक्कर पेट्रोल पंप के बाजार में संदिग्ध परिस्थिति में एक मिस्त्री का शव मिला। आसपास के लोगों ने बाजार में पड़े शव की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और परिजनों का कहना है कि हत्या दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है।
रामपाल निवासी गांव चुलकाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा मोहन उर्फ मोनू मिस्त्री का काम करता था और उसने छौक्कर पेट्रोल पंप के सामने लंबरदार मार्केट में किराये की दुकान ली हुई थी। चाचा ने बताया कि उसका पूरी मार्केट में सबसे ज्यादा काम था। इसी बात को लेकर अन्य दुकानदार, मिस्त्री उससे रंजिश रखते है। इसी बात की रंजिश के चलते स्थानीय दुकानदार उसके साथ कई बार झगड़ा भी करते थे। शुक्रवार शाम को उसकी दुकान पर तीन अज्ञात लोग बैठे थे। मोनू दुकान के बाहर काम कर रहा था। उसी दौरान वहां एक ट्रक चालक आया व उसने मोनू को दुकान के बाहर बैठे हुए ही कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। साथ ही वे तीनों अज्ञात लोग भी फरार हो गए। पिता का आरोप है कि मोनू की किसी ने हत्या करवा दी है। साथ ही बताया कि उस मार्केट में चारदीवारी होने के बावजूद किसी स्थानीय दुकानदार ने आरोपी ट्रक चालक को नहीं देखा।
चाचा ने बताया कि शुक्रवार रात उसे सूचना मिली कि मोहन खून से लथपथ हालत में बाजार में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे, जहां मोहन मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था। हालांकि इस घटना को हादसे के रूप से भी देखा जा रहा है, लेकिन मृतक के चाचा रामपाल का आरोप है कि उसके भतीजे की हत्या करने के बाद इस वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की कई है।
विज्ञापन
---
इस मामले में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने संबंधित मामले में सड़क हादसे का मामला दर्ज किया है।
-नरेंद्र दहिया, एचएचओ