{"_id":"5b05bde24f1c1b5a798b5f63","slug":"161527102946-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई के बेटे ने सुरेंद्र रेवड़ी पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई के बेटे ने सुरेंद्र रेवड़ी पर लगाए गंभीर आरोप
Updated Thu, 24 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 41
----
एसआई के बेटे ने सुरेंद्र रेवड़ी पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत सब इंस्पैक्टर रणजीत शर्मा व पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुकी पूजा गुप्ता ने शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व उनके पति सुरेन्द्र रेवड़ी पर अपने अधिकारों का दुरूपयोग करके पुलिस में झूठे मामले दर्ज करवाकर उनके परिवारों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाये है।
आज यहां मीडिया सैन्टर में आयोजित पत्रकार वार्ता में रणजीत शर्मा ने कहा कि पानीपत पुलिस विधायक के दबाव में काम कर रही है। उनके बेटे रमन व रवि पर दो झूठे मामले विधायक के दबाव में दर्ज किये गये है। जिनकी शिकायत हरियाणा पुलिस के एडीजीपी कानून व्यवस्था मौहम्मद अकिल से उन्होंने मामलों में जांच का आश्वासन दिया है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर जांच में आरोप सिद्व नहीं हुए तो मुकदमा रद्द किया जायेगा आरोप सिद्व हुए तो सख्त सजा दी जायेगी। अशोक विहार कालोनी निवासी पूजा गुप्ता ने विधायक रोहिता रेवड़ी व उनके पति सुरेन्द्र रेवड़ी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति मोहित गुप्ता व अन्य लोगों को सोने की चैन छीनने व गाड़ी रोकने का आरोप लगाकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि विधायक सत्ता के नशे में लोगों को परेशान करवा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुस्लिम नेता मतलूब खान के पुत्र महफूज खान ने भी विधायक के दबाव में उनके परिवार पर जांच मुकदमें झूठे दर्ज करवाये गये थे जो पुलिस जांच में रद्द हो चुके है। पत्रकार वार्ता में रणजीत शर्मा ने कहा कि विधायक के दबाव में जितने भी मामले दर्ज किये गये है उन सभी की जांच की जाये।वर्जनविधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेन्द्र रेवड़ी का कहना है कि उन पर जो आरोप लगाये गये है सरासर गलत है उन्हें जनता ने चुना है अगर कोई व्यक्ति दादागिरी करके लोगों को नाजायज तंग करेगा तो कानून अपना काम करेगा किसी भी कीमत पर शहर में गुण्डागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी। वहीं दूसरी ओर सुरेंद्र रेवड़ी ने सभी आरोपों को झूठा करार दिया है।