{"_id":"5aa418074f1c1bb0758b4ac0","slug":"161520703495-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर काम कर रही युवती हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे पर काम कर रही युवती हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का करंट लगने से लड़की की मौत
इसराना। समालखा रोड पर शनिवार की सुबह मांडी व गवालड़ा के बीच ईंट भट्ठा पर काम करती हुई एक लड़की की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोनम पुत्री बाबू वासी बोहड़ा जिला बागपत यूपी अपने परिवार के साथ करीब एक साल से समालखा रोड पर मांडी व गवालड़ा के बीच एक ईंट भट्ठा पर काम कर रही थी। शनिवार को सुबह 6 बजे भट्ठे में पड़ी ईंटों के ऊपर चढ़कर काम कर रही थी तब उसके ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज के तार से टकरा गई व बेहोश हो गई। उसको तुरंत खानपुर पीजीआई में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक सोनम के भाई सोमपाल के बयान पर 174 की कार्यवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।