{"_id":"5a3e9d684f1c1b86698c372f","slug":"161514052968-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-स्कूल में सुरक्षा इंतजाम व व्यवस्थाओं को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-स्कूल में सुरक्षा इंतजाम व व्यवस्थाओं को जांचा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल सेफ्टी कमेटी ने दो घंटे स्कूल की सघन जांच की
पानीपत। सुरक्षा कमेटी ने मिलेनियम स्कूल में सुरक्षा मानकों की जांच की और लगभग दो घंटे सघन जांच के बाद स्कूल को पूरी तरह सुरक्षित और बेहतरीन बताया। कमेटी में अभिभावक व स्टूडेंट काउंसिल भी शामिल रही।
मीडिया प्रभारी देवप्रिय ने बताया कि मिलेनियम स्कूल में सुरक्षा इंतजाम चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सघन सुरक्षा जांच कराई गई। इसके लिए एक सुरक्षा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अभिभावक ऋषिपाल पंवार, नितिश अरोड़ा, प्रीति चावला राजबीर संधू व मीनू मखीजा को ड्रा से नाम शामिल किया। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट काउंसिल के प्रतिनिधि विद्यार्थी केशव बुगरा, शालू जागलान और विराज सोमरा शामिल रहे। प्रिंसिपल अमिता कोचर ने हर तीन महीने में इस तरह की जांच के आदेश दिए। वहीं समन्वयक इंदीवर शर्मा, रूपेश कालखंडी, मुक्ता नागपाल व मीतू बेदी भी आडिट में उपस्थित रहे। लगभग साढ़े दस बजे सुरक्षा कमेटी ने विभिन्न तलों पर बने लैब, वाशरूम, कॉरिडोर व क्लासरूम की जांच की। स्कूल के वाहन, अग्निशमन यंत्र व मेडिकल किट व्यवस्थित मिलें। जांच के बाद कमेटी ने प्रिंसिपल के साथ बैठक में विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय दी।