फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   असंध नहर नाका पुलिस ने एक युवक को गांव से उठाया

असंध नहर नाका पुलिस ने एक युवक को गांव से उठाया

Mon, 12 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
असंध नहर नाका पुलिस ने एक युवक को गांव से उठाया
अधिकारियों ने विवादित स्थल का किया दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। हेमू की समाधि या बड़े इमाम का मकबरा अभी तक यह बात अधूरी ही है। दोनों पक्ष इस स्थल पर अपना दावा पेश कर रहे है। मामले को लेकर सोमवार दोपहर के समय एसपी राहुल शर्मा, एडीसी व डीएसपी ने इस स्थल का दौरा किया। गांव के सरपंच राजेश सैनी व दोनों समुदाय के लोगों से बात की। वहीं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार स्थिति बेकाबू नहीं होनी चाहिए। एडीसी व एसपी को बताया कि जमीन वक्फ बोर्ड की है। स्थिती क्लीयर नहीं है। पुरातत्व विभाग ही पूरे मामले की छानबीन कर बता सकता है कि यह हेमू की समाधि है या फिर अन्य स्थल। अल्पसंख्यक समुदाय के डॉ. सलीम का कहना है कि उनके पास 100 साल पुराने कागजात है उन्हें दिखा सकते है। एसपी के दौरे के दो मिनट बाद ही असंध नहर नाका पुलिस ने गांव सोदापुर के एक युवक जोगेंद्र को ले गई। उसे किस कारण ले गई। अभी पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है। वहीं बताया गया कि 11 जून को इंटेलीजेंस विभाग की कोई टीम दिल्ली से आई थी। उसे बाद ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। इस बारे में एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि वो सभी धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे है। यहां पर आने का भी कोई विशेष कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed