फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16,079 women applied for the Lado Laxmi scheme, 7,235 were found eligible.

Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 16,079 महिलाओं का आवेदन, 7,235 पात्र मिलीं

Fri, 17 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
16,079 women applied for the Lado Laxmi scheme, 7,235 were found eligible.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल साबित हो रही है। यह योजना 25 सितंबर 2025 को शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जिले में अब तक अब तक 16,079 महिलाओं ने किया आवेदन और 7,235 पात्र हो चुकी हैं। सरकार द्वारा यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए चलाई जा रही है जिनकी सालाना पारिवारिक आय एक लाख रुपये से कम है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी जिसका लाभ आगामी एक नवंबर से मिलना शुरू हो जाएगा।

जिले में इस योजना के प्रति महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव में सरपंचों के द्वारा भी महिलाओं को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि पात्र महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके। योजना के तहत पात्रता शर्तें भी स्पष्ट की गई हैं। इसके अनुसार आवेदन करने वाली महिला की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा महिला या उसका परिवार कम से कम 15 वर्षों से हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदन के लिए महिला के पास आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), बैंक खाता (आधार लिंक), और आय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज होने जरूरी हैं।
विज्ञापन


रामनगर की रहने वाली शशि ने बताया की इनकी सालाना आय एक लाख से कम हैं उन्होंने सीएससी केंद्र से 15 दिन पहले आवेदन किया है। अभी तक मेरे पास इस योजना के पात्र होने का कोई मैसेज नहीं आया है। फार्म भरने के लिए मुझसे 100 रुपये फीस ली गई थी। आवेदन करते समय परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

जिले की महिलाएं इस योजना के लिए सक्रियता से आवेदन कर रही हैं। महिलाएं अपने निकटतम सीएससी केंद्र या खंड कार्यालय से भी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। यह योजना उनके लिए आर्थिक सहारा बनने जा रही है। पात्र महिलाओं को सहायता राशि सीधा उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। सभी आवेदन डिजिटल माध्यम से लिए जा रहे हैं।
-डॉ. पंकज, अतिरिक्त उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed