{"_id":"674b7e10800fa026b005a82b","slug":"16-days-time-for-basic-facilities-in-sectors-will-gherao-on-23rd-panipat-news-c-244-1-pnp1006-128300-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टरोंं में मूलभूत सुविधाओं के लिए 16 दिन का समय, 23 को करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टरोंं में मूलभूत सुविधाओं के लिए 16 दिन का समय, 23 को करेंगे घेराव
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा स्टेट सेक्टर्ज कन्फेडरेशन ने सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। अधिकारियों को 16 दिसंबर तक विकास कार्यों को लेकर बैठक बुलाने का समय दिया है। इसके बाद 23 दिसंबर को एचएसवीपी के ईओ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
हरियाणा स्टेट सेक्टर्ज कन्फेडरेशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं देने की बजाय छीनी जा रही है। हर सेक्टर में सीवर का गंदा पानी सड़काें पर दिखाई देता है।
कई बार संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। विभाग को पेमेंट अदा करने के बाद भी कोई मूलभूत सुविधा नहीं दी जा रही है। हाॅर्टिकल्चर विभाग ने देवीलाल पार्क का पौधे लगाने व सफाई का ठेका ले रखा है।
विज्ञापन
सारा कूड़ा पार्क की दीवारों के पास डाला जा रहा है। चारों तरफ कूड़ा नजर आता है। सेक्टर-6 के डिवाइडिंग रोड पर गंदगी फैली रहती है। यहां निगम के कर्मचारी ही कूड़ा डालकर जाते हैं। किसी का सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं है। टेंडर दिए जाते हैं लेकिन कोई काम करने को राजी नहीं है।
सेक्टर की सड़के कूड़े का ढेर बन चुकी हैं। लेकिन यह सब किसी को दिखाई नहीं दे रहा है। संयोजक ने पुलिस अधिकारियों से सेक्टरों में चोरी रोकने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी के अधिकारियों ने 16 दिसंबर तक लिखित में बैठक नहीं तो 23 दिसंबर को हुडा निवासी संपदा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वे शांति के साथ समस्या का हल चाहते हैं। अधिकारी उनको लगातार अनदेखा कर रहे हैं।