फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16 crore fine on Uttam Sucrotech, construction agency of new sugar mill

पानीपतः नई शुगर मिल की निर्माण एजेंसी उत्तम सुक्रोटेक पर लगा 16 करोड़ का जुर्माना

Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
सार

शुगर मिल 11 माह में तैयार करके देनी थी लेकिन तीन साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। प्रोजेक्ट करीब 350 करोड़ का है। देरी होने की वजह से पांच प्रतिशत पेनाल्टी का नियम है। एमडी का कहना है कि फिर काम में देरी की तो एजेंसी से गन्ने का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज वसूला जाएगा।

विज्ञापन
16 crore fine on Uttam Sucrotech, construction agency of new sugar mill
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानीपत के गांव डाहर स्थित नई शुगर मिल का निर्माण करने वाले एजेंसी उत्तम सुक्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड पर मिल प्रबंधन ने 16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मिल निर्माण में की गई देरी की वजह से लगाया गया है। एजेंसी और मिल के बीच अनुबंध के अनुसार 11 माह में निर्माण पूरा करना था जबकि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। मिल के निर्माण की लागत करीब 350 करोड़ है, जिसकी पांच प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई गई है।

विज्ञापन


शुगर मिल अधिकारियों का कहना है कि जब एजेंसी को अंतिम भुगतान किया जाएगा तो जुर्माने की राशि को काट लिया जाएगा। इसके साथ अगर अभी मिल के निर्माण में और देरी हुई तो किसानों के गन्ने का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज भी एजेंसी से वसूला जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुगर मिल ने एजेंसी के साथ 28 मार्च 2019 को अनुबंध किया था। इसके तहत एजेंसी को महज 11 माह में इस मिल को तैयार करने का समय दिया गया था। अनुबंध के अनुसार, एजेंसी को 28 फरवरी 2020 तक इसे तैयार करना था लेकिन यह मिल फरवरी 2022 तक भी तैयार नहीं हो सकी है। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया है कि मिल का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दस मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। मिल एमडी नवदीप सिंह लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की होगी सबसे बड़ा शुगर मिल

गांव डाहर में निर्माणाधीन नई शुगर मिल प्रदेश की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक मशीनों से लैस होगी। 75 एकड़ में बनाई जा रही इस मिल के निर्माण पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसकी क्षमता रोजाना 50 हजार क्विंटल गन्ने पेराई की होगी। मार्च 2022 से लेकर 31 मई तक इसमें 35 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है जबकि आगामी सीजन में यहां एक करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई होगा।

नियमानुसार निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की गई है

शुगर मिल के निर्माण में करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अनुबंध के अनुसार लेट काम करने पर एजेंसी पर पांच प्रतिशत के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। यह राशि करीब 16 करोड़ रुपये बनती है। हालांकि अब मिल का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, दस मार्च तक इसे चालू कर दिया जाएगा। ये प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक शुगर मिल होगी। - नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed