Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16 buses sent to Kurukshetra cattle show, passengers stranded at the bus stand

Panipat News: कुरुक्षेत्र पशु प्रदर्शनी में भेजीं 16 बसें, अड्डे पर भटके यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
16 buses sent to Kurukshetra cattle show, passengers stranded at the bus stand
पुराना बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
पानीपत। रोडवेज अधिकारियों ने 16 बसों को लोकल रूटों से हटाकर कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय पशु मेले में भेज दिया, ऐसे में लोकल रूटों पर बस नहीं मिलने के कारण यात्रियों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी के लिए शनिवार को भी 16 बसों को कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो ने शुक्रवार को सुबह प्रदर्शनी के लिए गांवों में बसों को भेजा। यहां से पशुपालकों को कुरुक्षेत्र ले जाया गया, वहीं दैनिक यात्रियों और स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को बस नहीं मिल पाई। उनको सुबह निजी वाहनों के सहारे शहर आना पड़ा। इसी तरह दोपहर व शाम को बस नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को वापस जाने में भी निजी वाहनों को सहारा लेना पड़ा। यात्री सुरेश, नीरज और विनोद ने बताया कि वह रोजाना रोडवेज बस से शहर में आते है। शुक्रवार को सुबह पता चला कि उनके रूट की बस नहीं आ रही है।
विज्ञापन

उनको निजी वाहनों का सहारा लेकर आना पड़ा। इसी तरह शाम को वापस जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह पिछले सप्ताह कुरुक्षेत्र में रविदास जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह में रोडवेज बसों को भेजा गया था। सरकार को रोडवेज बसों की बजाय दूसरे वाहन भेजने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed