फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16 Bangladeshis living illegally arrested after raid in factory

Panipat News: फैक्टरी में छापा मारकर अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
16 Bangladeshis living illegally arrested after raid in factory
इसराना। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते व गुप्तचर विभाग की टीम ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से बलाना गांव स्थित एक फैक्टरी पर छापा मारकर अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग से निरीक्षक हनीश मलिक व गुप्तचर विभाग से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार देशवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विभाग को एरिया में बांग्लादेशी होने की सूचना मिलने पर टीम ने बलाना गांव में शिव फैबरिक्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार को छापा मारा। छापे के दौरान 16 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए बांग्लादेशियों में नौ पुरुष, चार महिलाएं व तीन बच्चे शामिल हैं। पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। ये लोग करीब एक माह से यहां रह रहे थे। टीम में सीएम फ्लाइंग करनाल से निरीक्षक हनीश मलिक, एएसआई रमेश कुमार, गुप्तचर विभाग से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार देशवाल व पुलिस विभाग से एसआई धर्मवीर सिंह, बलवान सिंह व एएसआई जोगेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed