फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मेयर व पार्षदों ने की अधिकारियों को घेरने की तैयारी

मेयर व पार्षदों ने की अधिकारियों को घेरने की तैयारी

Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेयर व पार्षदों ने की अधिकारियों को घेरने की तैयारी
पानीपत। नगर निगम की जुलाई माह में होने वाली हाउस की बैठक में मेयर व पार्षदों ने अधिकारियों को घेरने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उनका मुख्य मुद्दा शहर में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाना है। उन्होंने तीन बार विकास कार्यों के लिए हुए टेंडर में भ्रष्टाचार को उजागर किया है, अब उनकी मांग है कि निगम कमिश्नर उनको ब्लैक लिस्ट करे, ताकि दूसरी बार वह शहर के पैसे के साथ ऐसा घोटाला न करे।
विज्ञापन

नगर निगम की दूसरी हाउस की बैैठक 4 जुलाई को होने जा रही है। जिसमें मेयर अवनीत कौर व 26 वार्डों के पार्षदों ने मिलकर नगर निगम के अधिकारियों को घेरने के लिए अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने शहर के मुख्य एजेंडों की लिस्ट तैैयार कर ली है, वहीं पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं की लिस्ट बनाकर मेयर के कार्यालय में जमा करवा दी है। जिसमें उनके मुख्य मुद्दे स्ट्रीट लाइट लगवाना, सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाना, सड़क निर्माण के टेंडर लगाना, बैठने के लिए बेंच लगाना, नालों को सीवर से जोड़ना, डेरियों को बाहर शिफ्ट कराना आदि मुख्य मुद्दे है जो वह मीटिंग रख पास करवाने की मांग करेंगे। वहीं मेयर उन भ्रष्टाचार ठेेेेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करवाने की मांग की करेंगी जो 198 लाख के टेंडर में 60 लाख का घोटाला करे, जो 1700 रुपये की स्ट्रीट लाइट को 23000 रुपये में लगाए, जो तीन लेयर की सड़क को एक लेयर में ही बनाकर पूरा करे, इन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने का मुद्दा उठाएगी।
विज्ञापन

मीटिंग के मुख्य एजेंडे इस प्रकार से है
1. ड्रेन नं.-1 को पक्का किया जाए।
2. नगर निगम पानीपत की लेखा शाखा द्वारा हर सप्ताह जो लेन-देन किया जाता है उसकी रिपोर्ट महापौर को उपलब्ध करवाई जाए।
3. नगर निगम, पानीपत की कार्य प्रणाली में सुधार करने के लिए स्टाफ को बढ़ाया जाए जिसकी सूची साथ संलग्न है।
4. पिछली हाउस की दो मीटिंग में पास किए गए मुद्दों पर की गई कार्रवाई से अवगत करवाया जाए।
5. नगर निगम, पानीपत द्वारा संबंधित वार्ड के पार्षद की मौजूदगी में पार्षद की सहमति से टेंडर किया जाए और कार्य के पूरा होने उपरांत कार्य की संतोषजनक रिपोर्ट संबंधित वार्ड के पार्षद से ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6. नगर निगम, पानीपत के किसी भी कार्य में पूर्व एमसी की रिपोर्ट मान्य न की जाए और केवल नवनिर्वाचित पार्षदों की रिपोर्ट को ही प्राथमिकता दी जाए।
7. नगर निगम, पानीपत के क्षेत्र में आने वाली सभी डेरियों व सुअरों के बाड़ों को शहर से बाहर जगह अलॉट करके शिफ्ट किया जाए।
8. आवारा कुत्तों, बंदरों, सुअरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया व अन्य तरीके से पकड़ा जाए और शहर से बाहर भिजवाया जाए।
9. नगर निगम, पानीपत के क्षेत्र में आने वाले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो की सप्लाई नगर निगम पार्षद की मौजूदगी में विस्तृत की जाए।
10. नगर निगम, पानीपत में कूड़े उठान के लिए लगाई गई जेबीएम कंपनी की सेवाएं समाप्त की जाए।
11. नगर निगम, पानीपत के क्षेत्र में कार्य कर रहे ठेकेदारों द्वारा घटिया मटीरियल लगाए जाने व हेरा-फेरी करने पर उनकी कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाए।
12. नगर निगम, पानीपत के क्षेत्र में आने वाले सभी पार्कों के रख-रखावों के लिए माली की व्यवस्था की जाए।
13 नगर निगम, पानीपत के क्षेत्र में आने वाले सभी पूर्व पार्षदों के साइन बोर्ड हटवाए जाए।
14. नगर निगम, पानीपत के क्षेत्र में आने वाले सभी वार्डों के सफाई कर्मचारियों को जनसंख्या के आधार पर बराबर-2 बांटा जाए।
15 जिले के जितने भी विभाग पब्लिक डीलिंग से संबधित है उन सभी विभागों के अधिकारियों को सदन की मीटिंग में बुलाया जाए।

अभी तक पार्षदों की सैकड़ों समस्या सलामती से न लगने वाले टेंडर आ चुकी है, जिन्हें वह हाउस की बैठक में रखेंगे। इसके अलावा शहर के जो मुख्य मुद्दे है, जिन्हें वह बैठक में पास कर विकास कार्य करवाएंगी। इसके अलावा जो मुद्दे पहली बैठक में पास हुए थे और उनका वर्क आर्डर नहीं किया गया था, इस पर चर्चा होगी।
अवनीत कौर, मेयर नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed