{"_id":"5d165b148ebc3e3c734becc1","slug":"156174617617-panipat-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामर्स के विद्यार्थियों को बीकॉम में मिलेगा पांच प्रतिशत वेटेज, उच्च्तर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामर्स के विद्यार्थियों को बीकॉम में मिलेगा पांच प्रतिशत वेटेज, उच्च्तर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को भेजा पत्र
विज्ञापन
पानीपत। कामर्स से बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। विद्यार्थी अगर बीकॉम में दाखिला लेंगे तो उन्हें कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट में पांच प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा। ऐसे में इन विद्यार्थियों को इसका सीधा फायदा मेरिट सूची घोषित होने के बाद मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा मेरिट में पांच प्रतिशत की वेटेज मिलने से विद्यार्थियों का दाखिला मनपसंद महाविद्यालय के साथ-साथ मनचाहे कोर्स मेें भी हो सकता है। पांच प्रतिशत वेटेज देने के बारे में उच्च्तर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को पत्र भी जारी कर दिया है।
बता दें कि आवेदन करवाने की तिथि समाप्त हो गई है, क्योंकि आवेदन करवाने की अंतिम तिथि 28 जून थी। इसी के साथ दस्तावेजों की जांच का भी आज अंतिम दिन है। दस्तावेज को वेरिफिकेशन करने की अंतिम तिथि 29 जून रखी गई थी। अब 2 जुलाई को पहली व 9 जुलाई को दूसरी लिस्ट लगाई जाएगी। इसके अलावा अगर कॉलेज में सीट बचती है तो वह 16 जुलाई को तीसरी लिस्ट लगाई जाएगी।
महाविद्यालयों में दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दस्तावेज जांच के लिए अब आज का दिन शेष है। 29 जून तक दस्तावेजों की जांच होनी है। इसके बाद मेरिट सूची के घोषित होते ही विद्यार्थियों को उनके प्रतिशत के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। ऐसे में हर महाविद्यालय में रोजाना विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच के लिए आ रहे हैं। वहीं भीड़ को देखते हुए आर्य कॉलेज, आईबी कॉलेज, एसडी कॉलेज आदि कॉलेज प्रबंधन ने वेरिफिकेशन काउंटरों की संख्या को बढ़ा दिया है। जहां पहले महाविद्यालय में एक ही जगह दस्तावेजों की जांच के लिए टीम बैठती थी, अब इसके लिए तीन जगह सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन
दस्तावेज जांच के समय अंकों का नहीं रखा ध्यान, ज्यादातर जगह आई समस्या : दस्तावेज जांच करवाने के लिए शहर के सभी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों भीड़ शुक्रवार को खत्म हो गई। ऑनलाइन आवेदन के समय सीबीएसई के बच्चों ने बारहवीं के विषयों के अंक अपलोड किए थे। ऐसा करते समय कुछ बच्चों ने अपने सभी विषयों के अंक न भरकर पांच विषयों के अंक भरे थे। यहां बच्चों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर उन्होंने सभी विषयों के अंक भरे हैं तो पोर्टल खुद ही टाप फाइव विषयों के अंक उठा लेगा। अन्यथा अगर बच्चे ने पांच विषयों के अंक भरे हैं तो वही टोटल ही मान्य होगा। अब तक कॉलेेजों में यह समस्या टॉप पर रही, बच्चों ने अंकों का ध्यान नहीं रखा और इसी कारण उन्हें लिस्ट लगते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैै।