{"_id":"5d07da9b8ebc3e2c7546cef3","slug":"15607957901470-panipat-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 70 प्रतिशत छात्र पढ़ाई के लिए आ रहे शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 70 प्रतिशत छात्र पढ़ाई के लिए आ रहे शहर
विज्ञापन
पानीपत। जिले के 70 प्रतिशत बच्चों की शहर में पढ़ने की इच्छा है, क्योंकि खंड इसराना, समालखा, बापौली व मतलौडा के सरकारी कॉलेजों में सुविधाओं का अभाव है। समालखा को छोड़ दें तो किसी भी कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई नहीं है। ऐसे में शहर में दाखिला ना मिलने पर छात्राओं को मजबूरन खंड के कॉलेजों में बीए में ही दाखिला लेना पड़ता है। जिस कारण वो शहर की ओर रुख कर रहे हैं।
शहर के कॉलेजों में पंजीकरण की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ कॉलेजों में कोर्स की सीट से दो गुना से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। दाखिले में दिक्कत न आए, इसके लिए विद्यार्थी एक साथ पांच कॉलेजों में पंजीकरण करवा रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक कॉलेज साइबर कैफे पर फार्म भरने वालों की संख्या काफी अधिक है, इससे भी विद्यार्थियों को परेशानी आ रही है।
शहर में स्थित एसडी, आईबी कॉलेज व राजकीय कॉलेज में लगभग सभी सीट पर पंजीकरण पूरे हो चुके हैं। कुछ कॉलेज ऐसे हैं जिनकी सीटों पर पंजीकरण की संख्या दो गुना ज्यादा तक बढ़ चुकी है। विद्यार्थी सुमित, अंकित, मोनू, काजल, शिवानी, गजल व प्रियंका आदि का कहना है कि कुछ कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने एकस्ट्रा कॉलेजों को भी भरना शुरू कर दिया है, ताकि उन्हें दाखिले के समय की किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़ेे। कुछ कोर्स की सीट पूरी हो चुकी है, उन्होंने बचे हुए कोर्स में भी एप्लाई किया है, ताकि अगर एक कोर्स में दाखिला हो तो वह दूसरे कोर्स में दाखिला ले सकें। वहीं कॉलेज के स्टाफ का कहना है कि उनके पास सबसे ज्यादा साइबर कैफे से फरे हुए फार्म की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय इसराना कालेज में 380 सीटों पर 70 पंजीकरण : राजकीय महाविद्यालय इसराना में 28 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। महाविद्यालय की प्रवक्ता सुमन दहिया ने बताया कि महाविद्यालय में बीए आर्ट्स की 300, कामर्स की 60 सीट व बीएससी नान-मेडिकल की 20 सीटें हैं। विद्यार्थी 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अभी तक बीए आर्ट्स के लिए 54, बीकाम के लिए 8 व बीएससी नान-मेडिकल के लिए 8 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
वैश्य कन्या महाविद्यालय समालखा में कुल 440 सीटों पर हुए 63 पंजीकरण : कॉलेज में बीए की 320, बीकॉम की 60+60 सीटें है, जिनमें से अभी तक बीए में 49 व बीकॉम व बीकॉम आनर्स में 11+3 पंजीकरण हुए हैं।
आर्य कॉलेज में अभी तक दो गुना के करीब पंजीकरण : आर्य कॉलेज के लेक्चरर पंकज चौधरी ने बताया कि कॉलेज में अभी तक 3000 फार्म आ चुके है। उनके पास 1880 सीटे हैं।
एसडी कॉलेज में अभी तक लगभग 3125 पंजीकरण : एसडी कॉलेज में 1,770 सीटों पर 3125 पंजीकरण हो चुके हैं।
आईबी कॉलेज में 1740 सीटों पर हुए 1901 आवेदन : प्राचार्य अजय कुमार ने बातया कि उनके कॉलेज में 1740 सीटों पर 1901 पंजीकरण किए जा चुके हैं।
बापौली में स्थित राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर बापौली में हुए 300 सीटों पर 195 आवेदन : यहां बीए की 220 सीटों पर 160 पंजीकरण हुए है। बीकॉम में 80 सीटों पर 35 आवेदन हुए है, जिसका मुख्य कारण इन कॉलेज में मेडिकल व नॉन मेडिकल ना होना है। विद्यार्थी बीएससी में दाखिला लेने के लिए पानीपत शहर में स्थित कॉलेजों की तरफ रुख कर रहे हैं।