फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए मंथन जारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए मंथन जारी

Mon, 17 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए मंथन जारी
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए लघु सचिवालय के सभागार में जिला की सभी समाजसेवी क्लब, धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं और किन्नर समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति ने की। बैठक में समाजसेवी संस्थाओं ने एडीसी को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

एडीसी प्रीति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुडा के सेक्टर 13-17 में एक विशाल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह की मुख्य अतिथि विधायक रोहिता रेवड़ी होंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर की सभी संस्थाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। उन्होंने कहा कि इसराना विधानसभा का योग दिवस मतलौडा अनाज मंडी में होगा, जिसके मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार होंगे। इसी प्रकार समालखा का योग दिवस अनाज मंडी में होगा, जिसके मुख्य अतिथि विधायक रविंद्र मच्छरौली होंगे। जिला परिषद की सीईओ सुमन भांखड़ ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिए विशेषकर सीनियर सिटीजन, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग-अलग ब्लाक बनाए जाएंगे। अलग से पार्किंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

निगमायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि 19 जून को प्रात: 6:30 बजे मैराथन और 20 को प्रात: 6:30 बजे ही फाइनल रिहर्सल होगी। 21 जून को प्रात 5:30 बजे फाइनल कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इसमें योग के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि इस समारोह में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान सभी सिख संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा किन्नर समाज के पदाधिकारियों जिनमें हाजी साधना, सुनीता, सोनिया साबरी, बेबी और गरिमा ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्राचार्य रेखा बजाज, डॉ. संजय नागपाल, डॉ. दिनेश बिंदरा, अशोक अरोड़ा, जेपी गुलाहटी, विनोद इरफान अलि, हाजीशकुर, नसीम मोहम्मद हनीफ, उम्रदीन, हाजी गुलफाम, हाजी इस्लाम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed