फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चाबी हमारा चुनाव चिह्न ही नहीं, ब्लकि चंडीगढ़ के सचिवालय की चाबी है: दुष्यंत

चाबी हमारा चुनाव चिह्न ही नहीं, ब्लकि चंडीगढ़ के सचिवालय की चाबी है: दुष्यंत

Sun, 16 Jun 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
चाबी हमारा चुनाव चिह्न ही नहीं, ब्लकि चंडीगढ़ के सचिवालय की चाबी है: दुष्यंत
पानीपत। जन नायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता 100 दिन कड़ी मेहनत कर लें तो उन्हें सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। पूर्व सांसद एवं जजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने रविवार को सेक्टर 25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में उक्त बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव राहुल गांधी व नरेंद्र मोदी के बीच था। देश की जनता ने मोदी को राहुल से बेहतर समझा और उन्हें वोट दे दिए। लेकिन अब विधानसभा चुनाव उससे भिन्न है। हरियाणा की जनता मौजूदा भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है, वह बदलाव चाहती है। इस बदलाव में भाजपा व जजपा के बीच संघर्ष होगा। कभी चार सीटों पर रहने वाली भाजपा फिर से चार सीटों पर आयेगी। लेकिन चार सीटों पर भाजपा तब आ सकती है जब जजपा के कार्यकर्ता रात-दिन एक करें और एक-एक वोटर तक अपनी बात पहुंचाएं। उन्होंने चौ. देवीलाल द्वारा दिये गए मंत्र पर कार्यकर्ताओं को चुनावी हवा बनाते हुए चर्चा, पर्चा व खर्चा पर काम करने का आह्वान किया। चौटाला ने कहा कि चुनाव चिह्न चाबी जजपा को मिला है। ये चाबी हरियाणा के विकास की चाबी है और इसी चाबी से युवाओं को रोजगार, महिलाओं को पेंशन व न्याय व किसानों का कर्जा माफ होगा। यह चाबी चुनाव चिह्न नहीं बल्कि चंडीगढ़ में सचिवालय की चाबी भी है।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल, जिलाध्यक्ष सुरेश काला, देवेन्द्र कादियान व सुरेन्द्र धौला ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमारी फूलवती, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, तेलूराम जोगी, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान, उमेद कश्यप, राजेन्द्र लितानी, हरफूल सिंह भट्टी, राममेहर ठाकुर, ब्रह्मपाल रावल, सुबेदार प्रताप सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर शेरसिंह खर्ब एडवोकेट, सुभाष शर्मा, सोहल लाल बठला, गुरचरण सिंह, शुगन चंद रोड़, मनोज जौरासी, मन्नू मान, जयदेव नौल्था, राममेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed