फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   156 tenders issued under Jal Jeevan Mission Scheme, 5 are yet to be allotted

जल जीवन मिशन योजना के तहत 156 टेंडर जारी, 5 अलॉट होने बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
156 tenders issued under Jal Jeevan Mission Scheme, 5 are yet to be allotted
मीटिंग करते हुए संजय भाटिया। - फोटो : Panipat
जल जीवन मिशन योजना के तहत हरियाणा सरकार ने इस मिशन को प्राथमिकता के आधार पर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत जिला पानीपत में 161 गांवों में इस योजना के तहत एस्टीमेट तैयार किया गया है। 156 कामों के लिए टेंडर जारी करने का काम पूरा हो चुका है और 5 टेंडर अभी अलॉट किए जाने हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक ने लघु सचिवालय में बुधवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता सांसद संजय भाटिया ने की। बैठक में करनाल लोकसभा के विकास कार्यों पर चर्चा की गई और सांसद ने समिति से उनके सुझाव मांगे। इस दौरान सांसद संजय भाटिया ने सभी विकास कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया के समक्ष महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत प्रगति रिपोर्ट देते हुए बताया गया कि अभी तक जिला में 38558 जॉबकार्ड इस योजना के तहत जारी किए गए हैं। वर्ष 2021-22 में 9523 परिवारों व 13760 मजदूरों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके तहत 6353 कार्य शुरू किए गए हैं। जिनमें 5691 कार्य पूरे हो चुके हैं और 662 कार्य प्रगतिशील हैं। श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान सीधे उनके खाते में किया जाता है और इसे इलेक्ट्रोनिक ट्रांसफर मोड के माध्यम से बनाया गया है। 15 दिन में सकारात्मक रूप से भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रू-अर्बन मिशन योजना के तहत बताया गया कि जिला में 125 गांवों में चौकीदारों को हाथ की रिक्शा उपलब्ध करवाई गई है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह ने सांसद संजय भाटिया को बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 सड़कें ली गई हैं। जिनमें 6 सड़कों पर काम पूरा हो चुका है, बाकी सड़कें दिसंबर 2021 तक पूरी कर दी जाएंगी। जिनकी कुल लंबाई 80.49 किलो मीटर है। बैठक में विधायक प्रमोद विज, डीसी सुशील सारवान, निगमायुक्त आरके सिंह, एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम रविंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed