{"_id":"5cead20abdec2207917927c2","slug":"155889311512-panipat-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार परीक्षा: बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के लिए रोकने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार परीक्षा: बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के लिए रोकने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा लोकसेवा आयोग की नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा पूरी होने के बाद तीन सेंटरों पर बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के लिए रोके जाने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, लेकिन परीक्षार्थी नहीं माने। आखिर में दोपहर करीब दो बजे बगैर बायोमीट्रिक हाजिरी लिए परीक्षार्थियों को जाने दिया गया।
परीक्षा में भाग लेने के लिए सुबह आठ बजे ही परीक्षार्थी सेंटरों पर पहुंचा शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे तक उनकी परीक्षा चली। इस दौरान डीपीएस पानीपत सिटी, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल व ताऊ देवीलाल बीएड कॉलेज मनाना समालखा में बायोमीट्रिक मशीन हाजिरी लगवाने के लिए परीक्षार्थियों को रोका गया। इस दौरान करीब 500 परीक्षार्थियों को गेट बंदकर परिसर में ही रोक लिया गया। उनकी हाजिरी लगवाई जा रही थी। इसी बीच उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर समालखा थाना प्रभारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। दोपहर करीब दो बजे तक हाजिरी लगाने को लेकर विवाद चलता रहा। बाद में परीक्षार्थियों को बगैर बायोमीट्रिक हाजिरी लगाए ही जाने दिया गया। परीक्षार्थियों का आरोप था कि है कि परीक्षा में धांधली के मकसद से उन्हें रोका गया था। हालांकि अधिकारियों ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है।
7096 परीक्षर्थियों ने नहीं दी परीक्षा : जिले में बनाए गए 42 सेंटरों पर 12296 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से 7096 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महज 5200 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। पानीपत जोन के 20 सेंटरों पर 6032 में 2183 और समालखा जोन के 22 सेंटरों पर 6264 में से 3017 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
बोले अधिकारी : नोडल ऑफिसर एवं शुगर मिल एमडी संदीप अग्रवाल ने बताया कि धांधली या किसी भी तरह की गड़बड़ी का आरोप बेबुनियाद है। बायोमीट्रिक मशीन से हाजरी नहीं लग पाई है, इसकी जानकारी हरियाणा लोकसेवा आयोग को दे दी गई है। परीक्षा संचालित कराने की प्रक्रिया के तहत ही हाजिरी ली जा रही थी।
304 ने दी नायब तहसीलदार की परीक्षा : थर्मल क्षेत्र के सेंट मेरी स्कूल व बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में 304 परीक्षार्थियों ने नायब तहसीलदार की परीक्षा दी। क्षेत्र में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। इन दोनों स्थानों की सुरक्षा थाना मतलौडा पुलिस के अधिकार क्षेत्र में रही। सेंट मेरी स्कूल में कुल 288 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा देनी थी, वहां केवल 150 परीक्षार्थी ही पहुंचे। इसी प्रकार बाल विकास स्कूल में 312 ने परीक्षा देनी थी और वहां महज 154 ही परीक्षार्थी ही पहुंचे।