फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आज दूसरे ड्रॉ के लिए बच्चों को दोबारा स्कूल अपडेट के भरने होंगे फॉर्म

आज दूसरे ड्रॉ के लिए बच्चों को दोबारा स्कूल अपडेट के भरने होंगे फॉर्म

Sat, 25 May 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आज दूसरे ड्रॉ के लिए बच्चों को दोबारा स्कूल अपडेट के भरने होंगे फॉर्म
पानीपत। लालबत्ती स्थित बीईओ के कार्यालय में रविवार को 134 ए के तहत दूसरे ड्रा के लिए ऑनलाइन स्कूल अपडेट करने के फार्म भरे जाएंगे। जिस भी छात्र का नाम पहले ड्रा में नहीं निकला उसका अब दूसरे ड्रा में निकल सकता है, जरूरी है बस उसे डटकर कठिनाइयों से लड़ना है। अब फिर उन्हें स्कूल अपडेट कराने होंगे अन्यथा, उनका नाम फिर एक बार बार दूसरी लिस्ट में नहीं आ पाएगा। इसलिए वह जागरूक हो और अपना स्कूल दोबारा अपडेट कराएं ताकि उनका इस बार 134ए के तहत नाम आ सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल ने नोटिस निकाला है कि जिस भी छात्र का पहले ड्रा में नाम नहीं निकला है अब उसे दूसरे ड्रा में स्कूल अपडेट कराकर अपना इंतजार करे। जो विद्यार्थी स्कूल अपडेट नहीं कराएगा उसका नाम लिस्ट में अपडेट नहीं हो पाएगा। इस नोटिस के बाद बचे हुए अभिभावकों में रोष है कि शिक्षा विभाग उनको जानबूझकर परेशान कर रहा है। पहले भी उन्होंने स्कूल अपडेट कराया है, फिर भी उनके बच्चों का दाखिला नहीं हो पाया था और अब फिर शिक्षा विभाग उन्हें स्कूल अपडेट कराने की बात कर रह है। पहले उनकी तीन दिन की मजदूरी खराब हो गई थी, पहले स्कूल अपडेट के कारण विभाग का सरवर डाउन चल रहा था, जिसके कारण उन्हें दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ा था, अगर इस बार भी साइट व सरवर में कोई दिक्कत आई तो अभिभावक प्रदर्शन करने के लिए तैयार है । एक तरफ स्कूलों की छुट्टियां तक शुरू हो चुकी है, लेकिन दूसरी तरफ बच्चों के दाखिले तक नहीं हुए है। बच्चों के नाम निकलने के बाद भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्कूल संचालक फिर एक बार अपनी मनमानी दिखा सकते है। दूसरा ड्रा निकलने के बाद 28 तारीख को बच्चों के स्कूल अलॉट हो जाएंगे।
विज्ञापन

ड्रॉ निकलने के बाद जल्द हो जाएगा बच्चों का दाखिला नरवाल : जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल का कहना है कि अभिभावकों को किसी भी प्रकार से चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। वह केवल 26 व 27 को स्कूल अपडेट करें और 28 तारीख को दूसरे ड्रा का इंतजार करे। जैसे ही बच्चों के स्कूल अलॉट होंगे वैसे ही बच्चों का दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed