{"_id":"5cd9b88cbdec2207066c99c2","slug":"151557772428-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। लोकसभा चुनाव सफलता पूर्व संपन्न कराने के बाद पानीपत निर्वाचन विभाग ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं लोकसभा चुनाव की मतगणना विधानसभा वार अलग अलग स्थानों पर होगी। पानीपत विधानसभा शहरी क्षेत्र व इसराना विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की सीनियर विंग के भवन में अलग अलग सभागारों में होगी। यहीं पर ही दोनों विधानसभा की ईवीएम रखने को स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है।
वहीं समालखा विधानसभा की मतगणना एसडी कॉलेज के सभागार में होगी, यहीं पर ही समालखा हलके की ईवीएम का स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। वहीं पानीपत ग्रामीण हलके की मतगणना एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की जूनियर विंग में होगी यहां पर ही पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। पानीपत प्रशासन ने सभी स्ट्रॉन्ग रूमों की अभेद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्ट्रॉन्ग रूमों पर कड़ी नजर रखने को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इधर, पानीपत जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि पानीपत में करनाल लोकसभा के तहत आने वाली पानीपत जिला की समालखा, इसराना, पानीपत सिटी व पानीपत ग्रामीण विधानसभाओं में हुए मतदान की गणना 23 मई को पानीपत शहर के अंदर होगी, प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं 12 मई को लोकसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 69.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि इसराना विधानसभा क्षेत्र में 72.74 प्रतिशत, समालखा विधानसभा क्षेत्र में 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ और पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में 65.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त व सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रीति पानीपत शहरी, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी वीना हुड्डा पानीपत ग्रामीण की, उपमंडलाधीश व सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुशल कटारिया, समालखा की, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रीतपाल इसराना हलके के मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।