{"_id":"5cc742c3bdec22075060713a","slug":"151556562627-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल के युवक की पानीपत में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के युवक की पानीपत में हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से युवक की मौत
पानीपत। बबैल बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक राजकुमार निवासी गांव फरीदपुर जिला करनाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार धर्मपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं राजकुमार की मौत के दुख में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस केस की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सरोज ने बताया कि राजकुमार को टक्कर मारने वाले वाहन के नंबर की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक और कार की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।