{"_id":"5bb665db867a55290c7da136","slug":"151538680283-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 दिन बाद धान की खरीद करने पहुंची खरीद एजेंसी, बताई नमी तो किसानों ने खरीद एजेंसी को मंडी से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 दिन बाद धान की खरीद करने पहुंची खरीद एजेंसी, बताई नमी तो किसानों ने खरीद एजेंसी को मंडी से खदेड़ा
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 34
चार दिन बाद धान खरीदने पहुंची खरीद एजेंसी, बताई नमी तो किसानों ने खदेड़ा
- आढ़तियों और किसानों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। एक तरफ सरकार व मार्केट कमेटी मंडियों में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने के दावे किए जा रहे हैं। वही, अभी तक मंडियों में खरीद करना तो दूर, अभी तक मंडियों में बारदाना भी नहीं पहुंचाया गया है। वीरवार को दोपहर बाद मंडी में धान खरीद एजेंसी हैफेड के टेक्निशियन नीरज कुमार शैलर वालों के साथ धान खरीदने पहुंचे। एजेंसी ने धान की पीआर-14 किस्म गे्रड-ए की फसल को मंडी में खरीदने के लिए मशीन से नमी की जांच की। इस पर खरीद एजेंसी ने धान की कई ढेरियों में नमी बताई जो पिछले कई दिनों से मंडी में पड़ी हुई थी। धान में नमी बताने पर मंडी में धान बेचने आए किसान भड़क गए और उन्होंने खरीद एजेंसी सहित शैलर मालिकों को खदेड़ दिया और रोष जताया।
सनौली अनाज मंडी में चार दिनों से धान खरीद एजेंसी हेफैड की ओर से बारदाना न भेजने से किसानों की धान की खरीद नहीं हो रही है। मंडी में धान बेचने आए किसानों को चार दिनों बाद भी बारदानें की कमी के चलते धान खरीद नहीं होने से सब्र का बांध जवाब दे गया और उन्होंने मंडी के अंदर एकजुट होकर धान खरीद एजेंसी हेफैड, प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार व धान खरीद एजेंसी को चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार शाम तक बारदाना नहीं आया और उनकी धान की खरीद नहीं हुई तो वे सड़क पर जाम लगा धरना देंगे।
किसान सतीशपाल, कृष्ण, रामकिशन, सुनील, मदन, सतपाल, विनोद, राजेंद्र, सुरेश, प्रमोद, बलवान, महाबीर, नरेश का कहना है कि सनौली मंडी में चार दिनों से धान बेचने के लिए हैं। मंडी में धान खरीद एजेंसी हेफैड द्वारा बारदाना (बोरियां) नहीं भेजा गया है। बारदाना की कमी के चलते धान की खरीद नहीं हो सकी है। आढ़ती व मार्केट कमेटी के अधिकारी व कर्मचारी उन्हें एक-दो घंटे में बारदाना आने की बात कहते आ रहे हैं। चार दिन बीत गए हैं, मगर अभी तक बारदाना न आने से मंडी में धान की खरीद नहीं हो सकी है। किसानों ने सरकार व धान खरीद एजेंसी को चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार शाम तक बारदाना नहीं आया और उनकी धान की खरीद नहीं हुई तो वे सड़क पर जाम लगा धरना देंगे।
विज्ञापन
आढ़ती भी झेल रहे किसानों का आक्रोश
आढ़ती जोगीराम, अशोक कुमार ने कहा कि सनौली मंडी में चार दिनों से धान की खरीद नहीं हुई। खरीद ना होने से किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। करीब 20 हजार क्विंटल धान बगैर खरीदा हुआ पड़ा है। कई बार संबधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है, मगर सिवाय आश्वासनों को कोई हल नहीं हो रहा है। मंडी आढ़ती रोहतास शर्मा, जगदीस, अशोक, सुनील, राजकुमार, जयकिशन, रामकिशन, चांद आदि ने मंडी में समस्याओं बारे जल्द ही जिला उपायुक्त से मिल कर समस्या हत कराने की मांग की है।
--
मंडी में पड़े धान में नमी है। जल्द ही बारदाना भेजा जाएगा और धान की खरीद कराई जाएगी। उनकी समस्या हल कराई जाएगी।
नीरज, टेक्निकल अधिकारी, हैफेड
मंडियों में खरीद एजेंसियां धान खरीदने आती हैं। बारदाना नहीं आया है, बारदाना मंगवाया गया है। धान की खरीद कराई जाएगी।
-पवन चोपड़ा, मंडी सचिव