फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15-year-old teenager died due to electrocution, family created a ruckus

करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
15-year-old teenager died due to electrocution, family created a ruckus
पानीपत। गांव भैंसवाल में करंट लगने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ रोष प्रकट किया और किशोर से जबरदस्ती काम कराने का आरोप लगाया। किला थाना पुलिस ने किशोर के चाचा के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के जिले मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि गांव निवासी अंकुर, शरद, अमित और पवन चारों राजीव चौहान ठेकेदार के पास काम करते है। राजीव ने हाल में बिजली के खंभे लगाने का ठेका ले रखा है। सुरेंद्र ने बताया कि उपरोक्त चारों युवक उसके भतीजे दीपक (15) को बहला फुसलाकर 15 अक्तूबर को पानीपत ले गए। आरोप है कि भतीजे दीपक को ठेकेदार ने गांव भैंसवाल के खेतों में बिजली के खंभों का जबरदस्ती काम कराया। उसे कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। जिस वजह करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं उपरोक्त मामले में ठेकेदार राजीव चौहान का कहना है कि दीपक उनका कर्मचारी नहीं था, वह बाल मजदूर नहीं रखते। खेतों में पोल लगाने का काम चल रहा था। दीपक उसके नीचे खड़ा था, जिसने बिजली के पुराने पोल को छू लिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed