फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 new buses arrive at the e-depot, routes will be determined soon.

Panipat News: ई-डिपो में पहुंचीं 15 नई बस, जल्द मार्ग किए जाएंगे निर्धारित

Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
15 new buses arrive at the e-depot, routes will be determined soon.
नए ई-चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी नईई-बसे। संवाद

विज्ञापन
पानीपत। शहर में चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा होने से पहले ही 15 नई ई-बसों को बेड़े में शामिल किया गया है। अब तक पांच ई-बसों को नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच चलाया जा रहा है। अब ई-बसों की संख्या 20 हो गई है। नई बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
पानीपत डिपो में 50 ई-बसों को शामिल किया जाना है। पहले चरण में पांच ई-बसों को शामिल किया था। इनको बस स्टैंड सिवाह से जीटी रोड टोल प्लाजा के बीच सिटी बस सर्विस में चलाया गया है। दूसरे चरण में 15 ई-बसों को शामिल किया जाना था। दो महीने से बसों का इंतजार था। इनके लिए पुराना बस स्टैंड पर ई-बसों का डिपो बनाया है। जहां चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया है। दूसरे चरण में 15 ई-बस मंगलवार को ई-डिपो में पहुंच गईं। अब बसों की चार्जिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय मार्गों पर चलेंगी बसें
15 बसों को शहर के विभिन्न मार्गों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। ताकि यात्रियों को ऑटो व ई-रिक्शा पर निर्भर न रहना पड़े। जल्द बसों के मार्ग को निर्धारित कर शहर में विभिन्न जगहों पर चलाया जाएगा। बसों को समालखा व बापौली समेत कई मार्गों पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार
लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से नए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। चार्जिंग स्टेशन का लगभग कार्य पूरा हो चुका है। कार्यशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर अंदर ही बसों की सर्विस का कार्य किया जाएगा। साथ ही शहर में ई-बसों के ठहराव के लिए बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है। जिससे निर्धारित स्थान पर ही बसों का ठहराव हो सकेगा।

वर्जन :
जिले में 15 ई-बसों को शामिल किया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे पहले शहर में पांच ई-बसों का संचालन नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक किया जा रहा है। जल्द बसों के मार्ग निर्धारित कर उन्हें संबंधित मार्ग पर चलाया जाएगा। बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन समारोह भी किया जाएगा।
- विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed