{"_id":"6ad385927d57730df105668b","slug":"15-batteries-stolen-from-six-buses-and-two-cranes-parked-near-a-petrol-pump-16-vehicles-targeted-over-15-days-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166147-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पेट्रोल पंप के पास खड़ी छह बसों और दो क्रेनों से उड़ाईं 15 बैटरियां, 15 दिन में 16 वाहनों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पेट्रोल पंप के पास खड़ी छह बसों और दो क्रेनों से उड़ाईं 15 बैटरियां, 15 दिन में 16 वाहनों को बनाया निशाना
विज्ञापन
- सेक्टर-13/17 थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में खड़े भारी वाहनों से बैटरियां चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। चोरों ने पिछले 15 दिनों में दो वारदातों में 16 वाहनों से 24 बैटरियां चोरी कर लीं। ताजा मामला सेक्टर-6 स्थित संत नगर में जीटी रोड के पास पेट्रोल पंप के नजदीक का है। यहां खड़ी छह बसों और दो हाइड्रा क्रेनों से चोर 15 बैटरियां उड़ा ले गए। सेक्टर-13/17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
करनाल के मॉडल टाउन निवासी तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-6 में पेट्रोल पंप के पास इतिहाद मोटर ट्रांसपोर्ट कार्यालय का पार्किंग स्थल है। यहां उनकी छह बसें और दो हाइड्रा क्रेन खड़ी थीं। 10 अक्तूबर की रात चालक पार्किंग स्थल में बने कमरों में सो रहे थे और मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था।
अगली सुबह चालक गुरपेज सिंह उठा तो गेट का ताला टूटा मिला। जांच करने पर छह बसों और दो हाइड्रा क्रेनों से 15 बैटरियां गायब मिलीं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सेक्टर-13/17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
तहसील कैंप क्षेत्र में भी आठ वाहनों से चोरी हुई थीं नौ बैटरियां
इससे पहले 30 सितंबर को तहसील कैंप क्षेत्र की मोतीराम कॉलोनी में भी बैटरी चोरी की वारदात हुई थी। कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की दुकान के पास खड़े छह ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक ट्रक से चोर नौ बैटरियां चोरी कर ले गए थे। इस मामले में भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों वारदातों में कुल 16 वाहनों से 24 बैटरियां चोरी हुई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से भारी वाहन मालिकों की चिंता बढ़ गई है।